
रक्तदानियों का उमड़ा जन सैलाब, 167 ने किया रक्तदान
Hathras News - रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदानियों का उमड़ा जन सैलाब, 167 ने किया रक्तदानरक्तदानियों का उमड़ा जन सैलाब, 167 ने किया रक्तद
- एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान एवं गौरव प्रताप सिंह प्रधान गंगचौली के संयोजकत्व में पीएचसी लाढपुर पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन हाथरस। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान एवं गौरव प्रताप सिंह प्रधान गंगचौली के संयोजकत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन श्रीमती अंगूरी देवी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, लाढ़पुर पर हुआ। लाढ़पुर में रक्तदानियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। 167 रक्तदानियों ने रक्तदान कर इतिहास रच दिया। रक्तदान की आवश्यकता के बारे मे वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। शिविर में रक्तदानियों को सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट देकर प्रोत्साहित किया गया। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि एडीएचआर की मुहिम ग्रामीण स्तर पर भी जन-जन की मुहिम बनाना है।

जिससे हर घर में रक्तदानी हर वक्त मौजूद रहे। इस मौके पर प्रवीन वार्ष्णेय, देवेंद्र गोयल, उपवेश कौशिक, शैलेन्द्र सांवलिया, नवीन प्रधान, पुष्पेंद्र पाठक, रजीत चौधरी, अमित, कुलदीप चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी, मनोज सिंह, ध्रुव उपाध्याय, विवेक, रवि जोशी, कुलदीप निबोरिया, कन्हैया प्रधान, अजय गुप्ता, तरुण गुप्ता, अनिल अग्रवाल, मदनलाल वार्ष्णेय, चौधरी इंद्रेश, चौधरी मुरारी, लक्ष्मी वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




