सर्राफा कारोबारी की बंद दुकान पर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग
Hathras News - सीसीटीवी कैमरे में कैदसर्राफा कारोबारी की दुकान पर फायरिंग करने वाले नकाबपोश बदमाशसर्राफा कारोबारी की बंद दुकान नकाबपोश बदमाशों ने कीसर्राफा कारोबारी

हाथरस, संवाददाता। रविवार की रात को कोतवाली सदर क्षेत्र के लोहट बाजार में एक सर्राफा कारोबारी की बंद दुकान पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग दो दिन पूर्व लोहट बाजार में हुए झगड़े से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। रविवार रात को लोहट बाजार में एक सर्राफा कारोबारी सौरव अग्रवाल की बंद दुकान पर रविवार रात को दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घनी आबादी वाले इलाके में गोली की आवाज सुनते ही तमाम लोग एकत्रित हो गए। फायरिंग की घटना होने से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई।
सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह फायरिंग दो दिन पहले शहर के लोहट बाजार में हुए एक झगड़े से जुड़ी बताई जा रही है। उस झगड़े के सिलसिले में पुलिस ने कुछ दुकानों से सीसीटीवी फुटेज जब्त किए थे, जिसमें सराफा कारोबारी सौरभ अग्रवाल की दुकान का फुटेज भी शामिल था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। किया गया। सौरभ अग्रवाल द्वारा पुलिस को फुटेज उपलब्ध कराने के प्रतिशोध में यह हमला घटना के बाद लोहट बाजार में व्यापारियों के बीच भय का माहौल है। पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में लगातार जुटी हुई है। पुलिस ने रविवार रात को ही सौरभ अग्रवाल की तहरीर पर मनीष सोनी व जीतू वर्मा निवासी सरक्यूलर रोड़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे में हुई वारदात कैंद बंद दुकान के शटर पर फायरिंग किए जाने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैंद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात में दिख रहा है कि नकाबपोश बदमाशों ने दो फायर सर्राफा कारोबारी की बंद दुकान के शटर पर किए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


