फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, घंटो हुआ हंगामा
- कोतवाली मुरसान क्षेत्र के मोहल्ला बरीवाला का मामला, हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

सादाबाद। कोतवाली सादाबाद के मोहल्ला बरीवाला में बुधवार को विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए घंटो तक हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर हंगामा शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला बरीवाला निवासी मालती पत्नी राहुल का शव बुधवार को अपने ही घर में फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि तीन साल पहले महिला की बड़ी धूमधाम के साथ राहुल के साथ शादी हुई थी। मगर बुधवार को जब घटना की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए।
मालती का मायका गागनी जिला फिरोजाबाद की रहने वाली थी। परिजन महिला को उपचार के लिए सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरु कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया। थाना सादाबाद प्रभारी विजय कुमार सिंह ने का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी की जा रही है। चार लोगों के खिलाफ तहरीर आ गई है। मुकदमा लिखा जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


