चिलचिलाती धूप में कई घंटे सिलेंडर के लिए करना पड़ रहा इंतजार

Apr 03, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - जंग की तपिश:चिलचिलाती धूप में कई घंटे सिलेंडर के लिए करना पड़ रहा इंतजार चिलचिलाती धूप में कई घंटे सिलेंडर के लिए करना पड़ रहा इंतजार चिलचिलाती धूप मे

चिलचिलाती धूप में कई घंटे सिलेंडर के लिए करना पड़ रहा इंतजार

हाथरस। जिले में चल रही एलपीजी गैस की किल्लत दूर होती नहीं दिख रही है। घरेलू से लेकर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के संकट ने लोगों की मुश्किल बढ़ा रखी है। गुरुवार को भी पूरे दिन शहर से लेकर देहात क्षेत्र के गैस एजेंसी और गोदाम की एक जैसी ही तस्वीर नजर आई। जहां सुबह से ही उपभोक्ताओं की कतारें लगी रही। चिलचिलाती धूप में कई-कई घंटे तक लोग लाइन में लगे रहे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। इस पर कई लोग मायूस होकर वापस अपने घर चले गए। जैसे-जैसे ईरान और इजरायल में जारी भीषण जंग आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे जिले में चल रहा एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट और ज्यादा गहराता जा रहा है।

पहले लोगों को दस-दस दिन तक गैस बुकिंग कराने के लिए उपभोक्ताओं को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, अगर जद्दोजहद के बाद बुकिंग हो जाती है तो सिलेंडर के लिए लोग कई दिन परेशानी झेल रहे हैं। गुरुवार को भी शहर के अलीगढ़ रोड नगर पालिका परिषद स्थित गैस एजेंसी, गणेश गंज स्थित गैस एजेंसी, आगरा रोड मोहनगंज, आगरा रोड व अन्य स्थानों की गैस एजेंसी के दफ्तरों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लाइन लग गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे लोगों की लाइन भी लंबी होती गई। सुबह से शाम तक एजेंसियों और गोदाम के बाहर लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े नजर आए। कोई पांच तो कोई छह घंटे तक लाइन में लगा रहा, लेकिन इसके बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिला। कई एजेंसी और गोदाम पर तो उपभोक्ताओं और गैस एजेंसी के कर्मचारियों में नोक-झोंक भी हुई। जब कई घंटे भीषण गर्मी में लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला तो लोग निराश होकर वापस अपने-अपने घर लौट गए।वर्जन:गैस सिलेंडर बुकिंग कराने के लिए ही काफी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई दिन से बुकिंग कराने की कोशिश की, लेकिन बुकिंग नहीं हुई। एजेंसी पर भी बुकिंग कराने से लेकर सिलेंडर कब मिलेगा कोई सही जानकारी तक नहीं दे रहा।रोमा देवी, उपभोक्ता।कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी से लेकर गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा है। एजेंसी के कर्मचारी कहते हैं कल आना। ऑफिस का गेट तक नहीं हो खोल रहे हैं। सिलेंडर कब मिलेगा कोई सही जानकारी तक नहीं दी जा रही।मलासा, उपभोक्ता।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।