एजेंसी-गोदाम खुलने से पहले ही लग रहीं लोगों की लाइन
Hathras News - गैस संकट:एजेंसी-गोदाम खुलने से पहले ही लग रहीं लोगों की लाइन एजेंसी-गोदाम खुलने से पहले ही लग रहीं लोगों की लाइन एजेंसी-गोदाम खुलने से पहले ही लग रहीं

हाथरस। पश्चिम एशिया के देशों में जारी तनाव के चलते बीते सवा महीने से जिले में चल रहा एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट दूर होता नहीं दिख रहा है। रविवार को भी शहर से लेकर कस्बा और गांव देहात की गैस एजेंसी और गोदाम पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। आलम यह है कि दिन निकलने के साथ ही लोग खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी और गोदाम पर पहुंच रहे हैं, लेकिन कई-कई घंटे लाइन में लगने के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे। बीते सवा महीने से जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने की वजह से लोगों की मुश्किल और बढ़ गई है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर कारोबारियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जा रहा है। एक घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ रहा है। आलम है कि पहले लोगों को बुकिंग कराने के लिए काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अगर बुकिंग हो जाती है तो उसके सिलेंडर के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी दिन निकलने के साथ ही शहर के आगरा रोड मोहनगंज, आगरा रोड, अलीगढ़ रोड स्थित नगर पालिका मार्केट, अलीगढ़ रोड और कस्बा और देहात क्षेत्र की गैस एजेंसी और गोदामों पर खाली सिलेंडर लेकर लोग पहुंचे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ती गई। दोपहर बाद तक एजेंसी और गोदाम पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। चिलचिलाती धूप में उपभोक्ता खासे परेशान रहे। ऐसे में कई एजेंसी और गोदामों पर हल्का हंगामा भी हुआ। कई घंटे बाद भी जब कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिला तो वह निराशा होकर वापस अपने घर चले गए। कुल मिलाकर इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग थम गई है, लेकिन जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की समस्या जस की तस बनी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


