लाइनमैन की मौत पर भड़के ग्रामीण,पोस्टमार्टम हाउस पर कर्मचारियों से अभद्रता,गेट तोड़ा

Mar 01, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - मृतक का फाइल फोटो लाइनमैन की मौत पर भड़के हाउस पर कर्मचारियों सेलाइनमैन की मौत पर भड़के हाउस पर कर्मचारियों सेलाइनमैन की मौत पर भड़के हाउस पर कर्मचारि

लाइनमैन की मौत पर भड़के ग्रामीण,पोस्टमार्टम हाउस पर कर्मचारियों से अभद्रता,गेट तोड़ा

कलेक्ट्रेट के निकट लोडर टेंपो ने बाइक सवार लाइनमैंन को मारी टक्कर,चिकित्सक ने किया मृत घोषित पोस्टमार्टम हाउस पर लाइनमैन के जिंदा होने की आशंका लगने पर शव को लेकर जाने को लेकर हंगामा पोस्टमार्टम हाउस पर कर्मचारियों से की अभद्रता,गेट तोड़ा,सूचना पर पहुंची कई थानों का पुलिस बल हाथरस: रविवार दोपहर को मथुरा रोड़ पर कलेक्ट्रेट के निकट लोडर टेंपो ने विद्युत विभाग में संविदा पर तैनात बाइक सवाल लाइनमैंन को टक्कर मार दी। चिकित्सक ने लाइनमैन को मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया। शव को देखने के बाद ग्रामीणों को लगा कि वो जिंदा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शव को कब्जे में लेकर ग्रामीण अस्पताल लेकर जाने की जिद करने लगे। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद कर्मचारियों से अभद्रता कर दी। गुस्साएं ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस का गेट तोड़ दिया। सूचना पर कई थाना क्षेत्रों का पुलिस बल पहुंच गया। मुरसान के गांव नगला हंसी निवासी 27 वर्षीय रामकुमार पुत्र विक्रम सिंह विद्युत उपकेंद्र लहरा में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात है। रविवार दोपहर को ड्यूटी के बाद वो वापस बाइक से अपने गांव जा रहा था। तभी कलेक्ट्रेट के पास गांव खेड़ा बरामई के निकट लोडर टेंपो ने बाइक सवार लाइनमैन को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल लाइनमैन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। वहीं सूचना पर तमाम ग्रामीण एकत्रित होकर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। जहां उन्होंने शव को देखा तो उन्हें लगा कि युवक जिंदा है। ग्रामीणों ने शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद कर्मचारियों ने मना किया तो विवाद हो गया। ग्रामीणों ने कर्मचारियों से अभद्रता कर दी। पोस्टमार्टम हाउस का गेट तोड़ दिया। हंगामा होने की सूचना पोस्टमार्टम हाउस से पुलिस को दी गई। थाना मुरसान,कोतवाली सदर,हाथरस गेट,चंदपा और हाथरस जंक्शन से पुलिस फोर्स पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गया। पुलिस अब तहरीर के अनुसार कार्रवाई कर रही है। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था,उसने अपने पीछे पत्नी और पांच साल के बच्चे को रोते बिलखते छोड़ा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।