Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsLeopard Attack in Hathras Wild Animal Causes Panic Among Locals
तेंदुए जैसे जंगली जानवर से कुत्ते पर बोला हमला,दहशत

तेंदुए जैसे जंगली जानवर से कुत्ते पर बोला हमला,दहशत

संक्षेप:

Hathras News - सीसीटीवी कैमरे में नजर आया तेंदुए जैसा जंगली जानवर तेंदुए जैसे जंगली जानवर से पर बोला हमला,दहशततेंदुए जैसे जंगली जानवर से पर बोला हमला,दहशततेंदुए जैस

Feb 03, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस: रविवार रात को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के विद्या नगर इलाके में एक तेंदुआ रूपी जंगली जानवर को देखकर लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। तेंदुए जैसे जंगली जानवर ने खेतों में एक कुत्ते पर हमला कर दिया। घटना रात करीब 8 बजे जोगिया मार्ग पर हुई, जिसमें कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों और कॉलोनियों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में उनके छोटे बच्चे खेलते हैं, इसलिए वन विभाग को जल्द से जल्द इस जानवर को पकड़ना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और हाथरस गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और खेतों में मिले पैरों के निशानों के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू की। वन विभाग ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। वन विभाग ने बताया कि फुटेज की मदद से आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और टीम लगातार गश्त कर रही है। वन विभाग की टीम ने देखी हकीकत वन दरोगा आशीष कुमार ने बताया कि जोगिया रोड निकट विधानगर क्षेत्र में लोगों के द्वारा तेंदुआ के द्वारा कुत्ते पर हमले की सूचना मिली थी। इसके आधार पर मौके पर पहुंचकर पगों की जांच की गई है। सीसीटीवी फुटेज में जंगली जानवर दिख रहा है। वह साफ नहीं है। लोगों को जागरुक करने के साथ सतर्क रहने के लिए कहा गया है। लगातार पड़ताल की जा रही है। लोगों को नम्बर भी दे दिया गया है। सूचना मिलने पर तत्काल अवगत कराएं।