खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, इत्र वर्षा व भजनों से गूंजा वातावरण

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - खाटू श्याम मंदिर पर लगी भक्तों की भीड़ खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा का सैलाब, इत्र वर्षाखाटू श्याम मंदिर में उमड़ा का सैलाब, इत्र वर्षाखाटू श्याम मंदिर

खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, इत्र वर्षा व भजनों से गूंजा वातावरण

सादाबाद। नगर के बिजलीघर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में रविवार को कामदा एकादशी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। मंदिर में खाटू श्याम जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु अपलक निहारते रहे। पूरे दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और बाबा को फल, मेवा व चूरमा का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं पर इत्र वर्षा की गई, जिससे माहौल और भी सुगंधित व भक्तिमय हो उठा।

महिला श्रद्धालुओं ने ढोल-मंजीरे की थाप पर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे मंदिर परिसर गूंज उठा। कई श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर अपनी आस्था प्रकट की। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना भी की। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।