अष्टम के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई, हवन यज्ञ के साथ खेली गई होली

Mar 01, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - सेठ भोलानाथ हरिशरण बंसल सरस्वती विद्या मंदिर, मालवीय नगर बिसावर में हवन यज्ञ एवं विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अष्टम के छात्र-छात्राओं को भावभीनी हव

अष्टम के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई, हवन यज्ञ के साथ खेली गई होली

सादाबाद|आज सेठ भोलानाथ हरिशरण बंसल सरस्वती विद्या मंदिर, मालवीय नगर बिसावर में सभी छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली खेली। इसके उपरांत अष्टम कक्षा के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई देने से पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष उमा चरण अग्रवाल जी ने की।इस अवसर पर प्रांतीय सदस्य एवं विद्यालय कोषाध्यक्ष अरविंद चौधरी जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भैया-बहनें आने वाले समय में मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि भविष्य में अच्छी नौकरी प्राप्त कर अपने गुरुजनों और माता-पिता का नाम रोशन कर सकें।प्रधानाचार्य सरसजीत सिंह ने कहा कि बच्चों को समाज में संस्कारों के साथ जीवन जीते हुए एक सफल नागरिक बनने की सीख ग्रहण करनी चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक नरेंद्र सिंह, अरविंद चौधरी, देवेश कुमार, सुनील गौतम, शशिकांत, सीपेन्द्र सिंह, सुधीर कुमार, ब्रजमोहन सिंह, भूदेव सिंह, भारती, शिप्रा कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने अष्टम के छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।