परिवार सहित ओमान में फंसे आरएलडी नेता,परिजन चिंतित

Mar 01, 2026 09:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - परिवार सहित ओमान में फंसे आरएलडी नेता,परिजन चिंतित परिवार सहित ओमान में फंसे नेता,परिजन चिंतितपरिवार सहित ओमान में फंसे नेता,परिजन चिंतितपरिवार सहित ओ

परिवार सहित ओमान में फंसे आरएलडी नेता,परिजन चिंतित

हाथरस, संवाददाता। हाथरस के ब्लाक मुरसान के करील निवासी आरएलडी नेता प्रवीन पौनिया अपनी पत्नी, बेटी व बहन के साथ ओमान में फंसे हुए हैं। वहीं सिकंदराराऊ निवासी एक मल्टी नेशनल कंपनी के मैनेजर दुबई में फंस गए हैं। फिलहाल दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूरी तरह सुरक्षित होने की जानकारी दी है, लेकिन परिवार के लोगों की चिंता कम नहीं हो पा रही है। परिवार उनके जल्द वापसी की उम्मीद लगाए हुए है। रलोद नेता प्रवीन पौनिया के बड़े भाई देवेन्द्र पौनिया की मुताबित उनका छोटा भाई प्रवीन पौनिया,पत्नी अक्की, बच्ची नित्या व बहन प्रियदर्शनी ओमान, यूएई सहित कई देशों में घूमने के लिए 26 फरवरी को गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार को छोटा भाई व परिवार ओमान में थे। इसी दौरान इजराइल-ईरान में युद्ध छिड़ गया। इस युद्ध में मिडिल ईस्ट के ओमान सहित आधा दर्जन देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। देवेन्द्र ने बताया कि ओमान में नेट की दिक्कत है। इस वजह से उनकी अपने छोटे भाई प्रवीन से ज्यादा बात नहीं हो पाई है, लेकिन प्रवीन द्वारा वाट्सएप पर टेक्स मैसेज के जरिए इतना कहा है कि वो परिवार सहित सुरक्षित है। दिल्ली की फ्लाइट नहीं मिल पा रही है। दो दिन बाद केरला की फ्लाइट के जरिए परिवार सहित केरल पहुंचेगा। समर्थक कर रहे वतन वापसी की दुआ इजराइल व ईरान के मध्य चल रहे भीषण युद्ध के बीच मिडिल ईस्ट के देश ओमान में मुरसान के गांव करील के आरएलडी नेता प्रवीन पौनिया अपने परिवार के साथ फंसे हुए हैं। जैसे ही यह जानकारी मुरसान व सादाबाद क्षेत्र में समर्थकों व आरएलडी पदाधिकारियों को हुई तो उन्होंने तुरंत ही प्रवीन पौनिया के परिवार से संपर्क साधा और उनकी कुशलता की जानकारी ली। आरएलडी नेता के ओमान में फंसे होने के बाद से ही समर्थक चिंता में डूबे हुए हैं और लगतार उनकी व परिजनों की सकुशल जल्द से जल्द वतन वापसी की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दी सकुशल होने की जानकारी एक ओर से जहां ओमान में आरएलडी नेता के फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद से समर्थक चिंता में डूबे हुए हैं। रविवार को समर्थकों के लिए राहत देने वाली सूचना स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रवीन पौनिया ने दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया वाट्सएप पर स्टेटस लगाते हुए लिखा कि सभी शुभ चिंतकों को सूचित करना है कि ओमान व दुबई में वाट्सएप कॉल के जरिए बात नहीं हो सकती है। मैं सुरक्षित हूं, जल्द ही भारत लौटूंगा, धन्यवाद। उनके इस मैसेज को पढ़ने के बाद समर्थकों ने राहत महसूस की है। स्पेन जा रहे मैनेजर युद्ध के चलते दुबई में फंसे सिकंदराराऊ, संवाददाता। मोहल्ला रोशनगंज निवासी गौरव गुप्ता फिलहाल अपने परिवार के साथ भोपाल में रहते हैं। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में जनरल मैनेजर पद पर तैनात हैं। वह कंपनी के कार्य से दुबई के रास्ते हवाई जहाज से स्पेन जा रहे थे। वह शनिवार को भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट व दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई एयरपोर्ट पहुंचे। उनकी दुबई एयरपोर्ट से स्पेन की फ्लाइट थी, लेकिन उसी वक्त ईरान और इजराइल में हमला हो गया, जिसके चलते सभी विमान सेवा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गयीं, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। यात्री ईरान इजरायल युद्ध की पलपल की जानकारी ले रहे थे। यह जानकारी गौरव गुप्ता ने अपने पारिवारिक ग्रुप में देते हुए बताया कि अभी इजराइल से जुड़े हमले के कारण हम फिलहाल दुबई में फंसे हुए हैं। दुबई से बार्सिलोना स्पेन जाने वाली हमारी उड़ान रद्द हो गई है। हम सुरक्षित हैं और दुबई के एक होटल में चेक-इन कर चुके हैं। एयर लाइन के दोबारा परिचालन शुरू होने पर हम अगली उपलब्ध उड़ान लेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।