Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsIndia Wins Women s Cricket World Cup Defeats South Africa by 52 Runs
विश्व कप महिला क्रिकेट टीम के फाइनल जीतने पर एमएलडीवी की बालिकाओं ने मनाया गया जश्न

विश्व कप महिला क्रिकेट टीम के फाइनल जीतने पर एमएलडीवी की बालिकाओं ने मनाया गया जश्न

संक्षेप:

Hathras News - विश्व कप महिला क्रिकेट टीम के फाइनल जीतने पर एमएलडीवी की बालिकाओं ने मनाया गया जश्नविश्व कप महिला क्रिकेट टीम के फाइनल जीतने पर एमएलडीवी की बालिका

Nov 03, 2025 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस। विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में पहली बार भारत टीम द्वारा दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से पराजित करने पर एमएलडीवी पब्लिक इण्टर कॉलेज में जश्न मनाया गया। ट्राफी जीतने का सपना लेकर हरमन प्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने नवी मुम्बई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में सैफाली वर्मा के 87 एवं दीप्ति शर्मा के 58 रनों की बदौलत सात विकेट खोकर 298 रनों का स्कोर खड़ा किया एवं दक्षिण अफ्रीका को 299 रन का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन ही बना सकी। भारतीय टीम के लिये दीप्ति शर्मा ने न केवल शानदार अर्द्धशतक लगाया, बल्कि 5 विकेट लेकर मैच का पासा ही पलट दिया और भारत को पहली बार महिला विश्व कप में 52 रन से विजय दिलवा दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विश्व कप एक दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में अपना परचम लहराने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई देते हुये संस्था के डायरेक्टर एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डीबारबी इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि इस विजयश्री ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारतीय महिलायें भी विश्व में किसी से कम नहीं हैं। जिस प्रकार पुरूष वर्ग में भारत ने एक दिवसीय विश्व कप वर्ष 1983 एवं 2011 तथा 20-20 विश्व कप वर्ष 2007 एवं 2024 में विजयश्री प्राप्त कर विश्व में भारत का परचम लहराया था, उसी प्रकार भारतीय महिलाओं ने प्रथम बार वनडे विश्व कप जीतकर भारत की विजय पताका विश्व में फहरायी है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय एवं कार्डिनेटर डॉक्टर रेखा जादौन के नेतृत्व में वंशिका, अंशिका, वर्षा, कौशल्या, आसी, पूजा, पवी, कल्पना, कौशिकी, तनिष्का, प्राची, चित्रांगना, निराली, शालिनी, सुहानी, रिद्धी, नव्या, तनु, क्षमा, छवि, मनोरमा, अंजली, दक्षिका, गरिमा, एशिका, कोमल, पलक, रागिनी आदि ने भारतीय महिला विश्व कप विजेताओं को न केवल हार्दिक शुभकामनायें दीं, बल्कि संकल्प लिया कि निकट भविष्य में वे संगठित होकर, झिझक को त्यागकर क्रिकेट स्पर्धा में प्रतिभाग कर निरंतर अभ्यास द्वारा जनपद एवं प्रदेश स्तर पर नाम रोशन करेंगी।