
बारिश के मौसम में लगातार आ रहे सांप काटे मामले
Hathras News - हाथरस में सांप काटने के मामलों में वृद्धि हुई है, जहां हर महीने 100 से अधिक मामले अस्पताल पहुंचते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि सांप के काटने के बाद घी खिलाना और उल्टी कराना जहर के प्रभाव...
हाथरस। पिछले काफी दिनों से जिले में सांप काटे के मामले बढ़ गए हैं, अगर सरकारी आंकड़ों की बात करें तो हर महीने 100 से अधिक सांप काटे के केस अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनमें से कई की जान भी जा चुकी है। ऐसे में कई लोग जानने के इच्छुक रहते है कि अगर उन्हें या उनके किसी परिचित को सांप ने काटा है तो उन्हें क्या कुछ खिलाया पिलाया जाए, ताकि सांप के जहर का असर कम किया जा सके। इसलिए कुछ आयुर्वेदिक विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सांप के काटने के बाद तुरंत घी खिलाना और उल्टी कराना ज़हर के फैलाव को रोकने में मदद कर सकता है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ सूर्य प्रकाश ने बताया कि इसके अलावा 10-15 बार गर्म खाना या गुनगुना पानी खिलाकर उल्टी कराएं ताकि ज़हर कम फैल सके। ध्यान रखें की कभी भी झाड़-फूंक या अन्य घरेलू उपायों पर भरोसा न करें क्योंकि इससे जहर फैल सकता है या स्थिति बिगड़ सकती है। सांप के काटने की ऐसे करें पहचान - काटने की जगह पर दर्द या सूजन होना। - पलकों का भारी होना या झुक जाना, सुस्ती और नींद आना। - निगलने, बोलने या सांस लेने में कठिनाई होना। - जलन, झनझनाहट, कमजोरी और चक्कर आना। - मिचली आना, उल्टी होना और पेट दर्द होना। - त्वचा का रंग बदलना या काला पड़ना। - मांसपेशियों में ऐंठन या पक्षाघात होना। सांप के काटने पर करें ये प्राथमिक उपचार - डब्ल्यूएचओ के अनुसार, अगर सांप काट ले तो पीड़ित को तुरंत दूसरे जगह पर ले जाएं, आस-पास शांति बनाए रखें और फिर उसे पास के हॉस्पिटल ले जाएं। - शरीर में अगर कुछ भी सामान पहने है जैसे- छल्ले, पायन, कंगन, कडा या अंगूठी पहने हो तो निकाल दें, क्योंकि सूजन आने पर ये चीजें नुकसान पहुंचा सकती हैं। - जिसको सांप ने काटा है, उसका हौसला बढ़ाएं, क्योंकि कई बार ऐसा भी सांप काट लेता है जो विषैला ना हो, इसलिए घबराहट से बचना है। - पीड़ित को हौसला दें और व्यक्ति को स्थिर करें। तुरंत किसी वाहन की मदद से पास के अस्पताल ले जाएं। - पारंपरिक चिकित्सा विधियों, झाड़- फूक और अंधविश्वास से बचें। - अधिक दर्द होने पर पेरासिटामोल गोली का इस्तेमाल किया जा सकता है। - अगर पीड़ित को उल्टी हो तो घबराएं नहीं, सांप के काटने पर ऐसा संभव है, और ये जरूरी भी है ताकी विश बाहर निकल जाए। सांप के काटने पर करें ये उपाय - सांप के काटने पर प्रभावित हिस्से पर दो दांतों के निशान दिखाई देंगे। - सबसे पहले किसी बिना सुई के इंजेक्शन की मदद से जहर बाहर निकालें। - कोशिश करें कि पीड़ित जल्द से जल्द उलटी करें, ताकी जहर का आसर कम हो सके। - पीड़ित तो अधिक से अधिक बार गुनगुना पानी पिलाकर उल्टी करवा लें, ऐसा करने से सांप के जहर का असर कम होगा। - कंटोला की सब्जी को पीसकर उस जगह पर तुरंत लगाएं या थोड़ा सा लहसून पीसकर उसमें शहद मिला लें और उस स्थान पर लगाने से सांप के जहर का असर कम हो सकता है। सांप के काटने पर ये न करें - सांप को न उठाएं और न ही उसे पकड़ने की कोशिश करें। - कभी भी जहरीले सांप को न छुएं, चाहे वह मरा हुआ सांप हो या उसका कटा हुआ सिर ही क्यों न हो। - काटने पर लक्षण दिखने का इंतजार न करें, तुरंत डॉक्टर से मदद लें। - घाव को चाकू से न काटें या किसी भी तरह से न काटें जहर को चूसने की कोशिश न करें। - बर्फ न लगाएं या घाव को पानी में न डुबाएं, दर्द निवारक के तौर पर शराब न पिएं। - दर्द निवारक जैसे एस्पिरिन, इबुप्रोफेन, नेप्रोक्सन न लें, बिजली का झटका न दें या लोक उपचार न करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




