सादाबाद में अवैध कोचिंग सेंटर सील,शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

शहर के बाजार में दुकानदारों को हिदायत देते हुए एसडीएम सदर व सीएफओ सादाबाद में अवैध कोचिंग सेंटर में ताबड़तोड़ छापेमारीसादाबाद में अवैध कोचिंग सेंटर मे

सादाबाद में अवैध कोचिंग सेंटर सील,शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी

हाथरस-सादाबाद: पिछले दिनों लखनऊ कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद पूरे प्रदेश में छापेमारी की जा रही है। जिससे जनपद हाथरस भी अछूता नहीं है। सादाबाद प्राइवेट बस स्टैंड के पास अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटर को प्रशासन ने सील कर दिया। वहीं शहर में बेसमेंट में संचालित प्रतिष्ठानों पर एसडीएम सदर ने छापेमारी की।

शहर में हुई कई स्थानों पर छापेमारी

सादाबाद में प्राइवेट बस स्टैंड के पास संचालित दादा राम विद्यापीठ कोचिंग सेंटर पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चल रहे अन्य कोचिंग संस्थानों में भी हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण में पाया गया कि यह कोचिंग सेंटर एक घरेलू आवासीय परिसर में चलाया जा रहा था, जबकि व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए वैध अनुमति नहीं ली गई थी। संस्थान संचालकों ने एनओसी तो उपलब्ध कराई, लेकिन आवासीय भवन में वाणिज्यिक गतिविधि संचालित करने संबंधी कोई सक्षम अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। एसडीएम सादाबाद मनीष चौधरी ने बताया कि लखनऊ अग्निकांड के बाद कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी और अन्य शिक्षण संस्थानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जिन संस्थानों में फायर सेफ्टी, भवन सुरक्षा और संचालन संबंधी मानकों का पालन नहीं हो रहा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर सीओ जेएन अस्थाना और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह भी मौजूद रहे। सिकंद्राराऊ और सासनी क्षेत्रों में भी प्रशासनिक टीमों ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शहर में हुई कई स्थानों पर छापेमारी

हाथरस में लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट मोड़ पर हैं। एसडीएम ने अधिकारियों ने होटल, रेस्टोरेंट, व्यावसायिक भवनों, कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर कई प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें एक कोचिंग सेंटर को सील भी किया गया। एसडीएम सदर राजबहादुर के नेतृत्व में एक टीम ने शहर के कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने कुछ रेस्टोरेंट और व्यावसायिक भवनों का निरीक्षण किया। कुछ प्रतिष्ठानों को बंद करने के आदेश दिए गए और अग्निशमन के साधन पूरे न होने पर संचालकों को निर्देश दिए गए। कुछ संचालकों को नोटिस भी भेजे जाएंगे। शहर के कोमल कॉम्प्लेक्स सहित कई परिसरों का निरीक्षण किया गया, जहां बेसमेंट में चल रही दुकानों के संचालकों को हिदायत दी गई। इसका नक्शा भी मांगा गया है। इस कार्रवाई से पूरे बाजार में खलबली मच गई।

FAQs

कौन सा कोचिंग सेंटर सादाबाद में सील किया गया?
दादा राम विद्यापीठ कोचिंग सेंटर को प्रशासन ने सील किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।