ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हाथरसरूसी महिला से संतान न होने पर पति कर रहा मारपीट

रूसी महिला से संतान न होने पर पति कर रहा मारपीट

एक रूसी महिला ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है पति बच्चे न होने पर उसके साथ मारपीट करते हुए दूसरी शादी करने की धमकी देता...

रूसी महिला से संतान न होने पर पति कर रहा मारपीट
हिन्दुस्तान टीम,हाथरसWed, 05 Sep 2018 08:28 PM
ऐप पर पढ़ें

एक रूसी महिला ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है पति बच्चे न होने पर उसके साथ मारपीट करते हुए दूसरी शादी करने की धमकी देता है। महिला की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले रखा है। रूस की रहने वाली ओल्गा उर्फ अलका गौतम का कहना कि 26 जून 1997 को उसने 10 पटेल नगर महोली रोड मथुरा निवासी विजय गौतम पुत्र श्यामलाल गौतम ने उसके साथ विवाह किया था। विवाह से पहले विजय गौतम को पता था कि वह कभी मां नहीं बन सकती है, बावजूद उसके विवाह कर लिया। आरोप है कि शादी के बाद विजय गौतम पत्नी को प्रताड़ित करने लगा और घर से भाग जाने का दबाव बनाने लगा। ओल्गा के साथ मारपीट की जाने लगी। यहां तक कि ओल्गा को पागल घोषित करते के लिए उसे धोखे से आगरा के मेंटल हॉस्पीटल में भर्ती करा दिया गया। बुधवार पांच सितम्बर को ओल्गा के साथ मारपीट की गई और पति ने धमकी दी कि तू अपने देश चली जा नही तो जान से मार दूंगा। ओल्गा ने यह भी आरोप लगाया कि उसके बार बार कहने के बाद भी आरोपी विजय गौतम ने उसकी वीजा की अवधि नहीं बढ़वाई है और उसके बीस हजार डॉलर भी हड़प लिए। इन दिनों ओल्गा व विजय गौतम मुकंदपुर बिसावर में रहते हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर सादाबाद शशि प्रकाश शर्मा का कहना है कि महिला की तहरीर ले ली गयी है। उसकी जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें