पति पर जबरदस्ती करने व मारपीट करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
- कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव का मामला - कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव का मामला - कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव का मामला

पति पर जबरदस्ती करने व मारपीट करने का आरोप, मुकदमा दर्ज -(A) - कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव का मामलाहाथरस, संवाददाता। सासनी क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट, गाली-गलौज और जबरदस्ती करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़िता ने कहा है कि सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी 14 दिसंबर 2024 को सासनी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। विवाहिता के अनुसार शादी के बाद से ही पति का व्यवहार प्रताड़नापूर्ण रहा है।
वह आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है, अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाता है। पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार मायके पक्ष को इसकी जानकारी दी। मायके वाले कई बार ससुराल पहुंचकर समझाने का प्रयास भी कर चुके हैं, लेकिन पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि पति किसी की बात नहीं मानता और अक्सर जान से मारने की धमकी देता है। कहा है कि 19 मार्च 2026 को महिला घर में सरसों के कट्टे रख रही थी, तभी पति ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। व्रत होने की बात कहकर मना करने पर पति ने थप्पड़ मार दिया, जिससे वह गिर गई। इसके बाद लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिससे उसके कान में सूजन आ गई और सिर में गंभीर दर्द हुआ। महिला ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। जब उसका भाई उसे घर ले जाने पहुंचा तो आरोप है कि जेठ और ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी कहना है कि ससुराल पक्ष उस पर बेबुनियाद आरोप लगाता हैं। उसे घरवालों से बात नहीं करने देते और फोन करने पर शक कर तरह-तरह के आरोप लगाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


