सुबह हुआ होलिका दहन, कल बरसेगा रंग

Mar 02, 2026 10:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - शहर में एक स्थान पर बिकती जौ की बालियांसुबह हुआ होलिका दहन, बरसेगा रंगसुबह हुआ होलिका दहन, बरसेगा रंगसुबह हुआ होलिका दहन, बरसेगा रंगसुबह हुआ होलिक

सुबह हुआ होलिका दहन,  कल बरसेगा रंग

हाथरस। होली पर्व को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। वहीं मंगलवार की सुबह होलिका का दहन हुआ। मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते लोगों ने होली नहीं खेली। बुधवार को सुबह से रंगोत्सव की धूम रहेगी। भद्रा व ग्रहण के चलते होलिका दहन ज्यादात्तर स्थानों पर मंगलवार की सुबह हुआ। सोमवार की सुबह होली पूजन किया गया। दिनभर शहर में होली की धूम रही। हुरियारों ने खूब हुड़दंग मचाया। मंगलवार को होलिका दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर शुभंकामनाएं दी। मंगलवार को रंगोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। रंग, गुलाल की बारिश के बीच होली की मस्ती में झूमने का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार की सुबह से भद्रकाल न होने के चलते होलिका पूजन किया। शहर में दर्जनों जगह होली पूजन हुआ। किला गेट, मधुगढ़ी, अलीगढ़ रोड़, बागमूला चौराहा, चामड़ गेट सहित दर्जनों जगह होली पूजन के साथ महिलाओं ने परिक्रमा की। दिनभर शहर में जगह जगह होली का हुड़दंग दिखाई पड़ा। खासकर युवा रंग बिरंगे चेहरों के साथ रंगोत्सव का आनंद ले रहे थे। मंगलवार की सुबह पांच बजकर 19 मिनट पर बड़ी होली में पौराण्कि मान्यता के अनुसार वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के बीच अग्नि प्रवेश हुआ और चारों ओर होलिका मइया की जय जयकार होने लगी। इस मौके पर होली प्रबंधक सुरेश चंद्र आंधीवाल, अतुल आंधीवाल एडवोकेट सहित शहर के तमाम विद्वान मौजूद रहे। इसके बाद शहर में जगह जगह होलिका दहन हुआ। जौ की बालियां भून लोगों ने अजीज, दोस्त, रिश्तेदारों को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बधाई का दौर चला। मंगलवार को ग्रहण के चलते धुलेंडी का पर्व नहीं मनाया गया। बुधवार की सुबह से अबीर गुलाल की बौछार हुई। खूब बिकी जौ की बालियां: होली के दिन सोमवार को शहर में जगह जगह जौ की बालियां रखी हुई नजर आईं। कोई ठेल पर तो कोई फुटपाथ पर ही फड़ लगाकर बैठा था। कहीं तौल के तो कहीं ऐसे ही बालियों की बिक्री कर लोगों ने खूब मुनाफा कमाया। होलिका दहन के समय जौ की बालियों को होली की आग में भूना जाता है। करीबी लोग, अजीज, मित्र, परिवारीजनों आदि को जौ देकर लोग गले मिलने के साथ होली की शुभकामनाऐं देते हैं। होली पर लोगों को जौ देने के परम्परा काफी प्राचीन है। तीस रुपये प्रति किलो जौ की बालियों की बिक्री हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।