Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsHindu Organization Hosts Free Screening of The Taj Story in Hathras
द ताज स्टोरी देखने को पहुंचे शहर के तमाम लोग

द ताज स्टोरी देखने को पहुंचे शहर के तमाम लोग

संक्षेप:

Hathras News - -हिन्दू जागरण मंच ने दिखाई सभी को फ्री में फिल्म, भाजपा सांसद अनूप प्रधान ने किया उदघाटन

Nov 20, 2025 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस, कार्यालय संवाददाता। ताजमहल हिन्दू भवन था हिंदू समाज के इस दावे को ऐतिहासिक तथ्यों के साथ बल प्रदान करने वाली फिल्म द ताज स्टोरी का बुधवार की दोपहर का शो आरआर सिनेमा हाथरस में हिंदू जागरण मंच द्वारा जनता के लिए निशुल्क आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद हाथरस अनूप प्रधान ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी और विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू रहे। इन सभी का फूल माला दुपट्टा पहनाकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने स्वागत व सम्मान किया। शो के नगर के सैकड़ो की संख्या में गणमान्य नागरिक,व्यापारी, युवा,महिलाएं उत्साह के साथ द ताज स्टोरी फिल्म को देखने आये लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी को यह जानने की उत्सुकता थी कि ताजमहल का सत्य क्या है इस फिल्म में बताया गया कि ताजमहल का निर्माण शाहजहां के शासनकाल से कई सौ वर्ष पहले हो चुका था यदि ताजमहल की कार्बन डेटिंग की जाए तो शाहजहां के शासनकाल और ताजमहल के निर्माण के समय में सैकड़ो वर्ष का अंतर निकलेगा। ताजमहल का सत्य अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे इस उद्देश्य से हिंदू जागरण हाथरस द्वारा द ताज स्टोरी फ़िल्म को जनता को निःशुल्क दिखाने का निर्णय लिया गया। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य ने आरोप लगाया कि हमारे इतिहास के साथ वामपंथी इतिहासकारों मुस्लिम शिक्षा मंत्रियों ने छेड़छाड़ की है । भारत के गौरवशाली इतिहास को बदलने का कार्य किया है । हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक संदीप शर्मा ने कहा की हिंदू जागरण मंच आगे भी भारत के गौरवशाली इतिहास पर बनी फिल्मों को जागरूकता के उद्देश्य से जनता को निशुल्क दिखाने का कार्य करेगा । द ताज स्टोरी शो के दौरान जनता ने भारत माता की जय वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य, जिला संयोजक संदीप शर्मा, जिला सह संयोजक रमन बिहारी शर्मा, जिला सह संयोजक शिवम शर्मा, दंगल के सह संयोजक मदन गोपाल वार्ष्णेय, धर्म जागरण मंच के नगर संयोजक सचिन अग्रवाल, भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य, हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक अभिषेक अग्रवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजू पाथरे, जिला प्रचार प्रमुख यवन चौहान, नगर सह संयोजक लोकेश अग्रवाल, रवि वार्ष्णेय, मोरमुकुट वर्मा, वीरांगना वाहिनी की जिला प्रमुख दुर्गेश वार्ष्णेय, नगर महामंत्री मीनाक्षी निषाद, डॉ रेखा आर्य, ब्लाक प्रमुख हसायन धर्मेंद्र सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भीकम सिंह चौहान,नरेश प्रधान, डॉ ललतेश शर्मा, बंसी पंडित, भोला सिंह रावत, अनिल कुमार सिंह, विहिप से राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, नरेंद्र सिंह, वैद्य अंकुश राजौरिया, व्यापारी नेता सुरेश अग्रवाल, तरुण वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय,महावीर सिंह,रजत चौधरी, गौरव ठाकर, डॉ योगेंद्र गहलौत, दीपक गुप्ता, श्रीमती अनु विमल,रूपकिशोर जीके, विशाल पाथरे,सुनील चौहान, अजय रावत सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।