
प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़, दुकानदारों के चेहरों पर खुशी
Hathras News - सिकंदराराऊ में ईदगाह रोड पर लगने वाली हिंदू मुस्लिम एकता प्रदर्शनी में बच्चों की छुट्टी के बाद भारी भीड़ उमड़ी। ग्रामीण महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की और मनोरंजन का आनंद लिया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। प्रदर्शनी में दो दिन से बढ़ती भीड़ से दुकानदारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
सिकंदराराऊ। ईदगाह रोड पर लगने वाली हिंदू मुस्लिम एकता प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों की छुट्टी होते ही भीड उमड़ने लगी है जिसको लेकर सोमवार को प्रदर्शनी में लोगों की भारी भीड़ के चलते दुकानदारों के चेहरों पर खुशी की झलक दिखाई दी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले महिलाओ बच्चों ने जमकर खरीदारी करते हुए मनोरंजन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी मात्रा में महिला व पुरुष पुलिस बल मौजूद है। जानकारी के अनुसार ईदगाह रोड पर लगने वाली प्रदर्शनी 7 दिसंबर से प्रारंभ हो चुकी थी। लेकिन क्षेत्रीय लोगों के पर्याप्त मात्रा में प्रदर्शनी में नहीं आने के कारण ठेकेदार तथा दुकानदारों के चेहरों पर मायूसी व्याप्त थी।
वहीं रविवार से हिंदू मुस्लिम एकता प्रदर्शनी में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की जमकर उमरी भीड को लेकर प्रदर्शनी में मौजूद खेल, तमाशे, झूले वाले, दुकानदारों तथा चाट पकौड़ी बेचने वाले लोगों के चेहरों पर अच्छी दुकानदारी होने के कारण खुशी नजर आयी। इस दौरान प्रदर्शनी में मौजूद दुकानदारों ने पूछताछ के बाद बताया कि लगातार 2 दिन अच्छी भीड आने के कारण उनकी दुकानदारी अच्छी हुई है। जिसको लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि ठेकेदार का पैसा समय से देने के बाद हमारी भी कुछ आमदनी हो जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




