कामर्शियल गैस सिलेंडर में लगा महंगाई का तड़का
Hathras News - कामर्शियल गैस सिलेंडर में लगा महंगाई का तड़काकामर्शियल गैस सिलेंडर में लगा का तड़काकामर्शियल गैस सिलेंडर में लगा का तड़काकामर्शियल गैस सिलेंडर में लगा

हाथरस। जिले में नए साल में कामर्शियल गैस सिलेंडर में महंगाई का तड़का लग गया है। शादी वाले परिवारों से लेकर होटल रेस्टेरेंट में कामर्शियल सिलेंडर के 111 रुपये अधिक देने होंगे। पहले 1650 रुपये का था नए साल में 1751 रुपये पर दाम पहुंच गए हैं। इस कारण आमजन की जेबों पर बोझ बढ़ गया है। हाथरस जिले में वर्तमान में एक दर्जन से अधिक एलपीजी गैस एजेंसियां हैं। इन एजेंसियों से हर रोज एक हजार कामर्शियल गैस सिलेंडर की खपत होती है। कामर्शियल सिलेंडर का प्रयोग होटल रेस्टोरेंट के अलावा नाश्ता बनाने वाले करते हैं। अचान नए साल की शुरुआत के साथ कंपनियों ने कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ईजाफा कर दिया है।
अब नए साल में 14 जनवरी के बाद सहालगों की शुरुआत होगी। इसलिए कामर्शियल गैस सिलेंडर का प्रयोग बढ़ जाएगा। इसके अलावा लघु उधोगों में कामर्शियल गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जाता है। इसलिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का प्रयोग करने वाले लोगों की जेब पर बोझ बढेगा। महंगाई की मार कामर्शियल बडे सिलेंडर तक सीमित नहीं है। बल्कि पांच किलो वाले छोटे कामर्शियल सिलेंडर के दाम में तीस रुपये की वृध्दि की गई है।अब यह सिलेंडर चार सौ 34 रुपये के बजाय चार सौ 64 रुपये का मिलेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




