Hathras News: तड़के बारिश से राहत, दोपहर में उमस और गर्मी ने बढ़ाई मुश्किल
Hathras News: मौसम का मिजाज:तड़के बारिश से राहत, दोपहर में उमस और गर्मी ने बढ़ाई मुश्किल तड़के बारिश से राहत, दोपहर में उमस और गर्मी ने बढ़ाई मुश्किल तड़के बारिश से

Hathras News: हाथरस। शनिवार को तड़के कुछ देर के लिए रिमझिम बारिश होने से जरुर लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली, लेकिन सुबह से शाम तक पूरे दिन गर्मी और उमस की वजह से लोग बेहाल रहे। दोपहर में तो उमस ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को तड़के मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ दिखाई दिया। शहर और आस-पास के इलाकों में कुछ देर के लिए रिमझिम बारिश हुई। लेकिन रिमझिम बारिश मूसलाधार में नहीं बदल सकी और कुछ देर बारिश थम गई। तड़के हुई बारिश का असर तापमान में साफ दिखाई दिया।
इससे सुबह मौसम में ठंडक रही। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे गर्मी और उमस के तेवर तल्ख होते गए। दोपहर में तो गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। जिसके चलते शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ी। ऐसे में गर्मी से बचाव को लेकर दोपहर में छात्राएं दुपट्टे से सिर ढककर और छाता साथ लेकर जाती हुई दिखाई दी। दोपहर में गर्मी में सूखते हुए कंठ को तर करने के लिए पल-पल पर लोग पानी, नींबू पानी, शिकंजी, जूस, कोल्ड ड्रिंक व अन्य तरल पेय पदार्थों का सेवन करते रहे। जिससे की उन्हें गर्मी से राहत मिल सकें, लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। शाम को सात बजे जरुर मौसम ने करवट बदली। आसमान में हल्के बारिश के बादल घिर आए। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से मामूली तौर पर राहत मिली।----


