Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsHealth Department Cracks Down on Illegal Nursing Homes and Clinics in Hathras
बंद क्लीनिक खोलने वाले संचालक बने चुनौती

बंद क्लीनिक खोलने वाले संचालक बने चुनौती

संक्षेप:

Hathras News - फोटो:44-स्वास्थ्य विभाग द्वारा बंद कराए जाने के बाद भी मंगलवार को खुला रुहेरी स्थित क्लीनिक।बंद क्लीनिक खोलने वाले संचालक बने चुनौतीबंद क्लीनिक खोलने

Oct 22, 2025 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस। जिले में बिना पंजीकरण और लाइसेंस के संचालित हो रहे नर्सिंग होम, हॉस्पिटल, अस्पताल और पैथोलॉजी लैब संचालकों के हौसले काफी बुलंद हैं या फिर यह कहेंगे कि इन विभाग का संरक्षण इस कदर प्राप्त है कि जिला स्तरीय टीम द्वारा बंद कराए जाने के बाद भी झोलाछाप क्लीनिक, नर्सिंग होम और अस्पताल खोल रहते हैं। अब विभागीय अधिकारी ऐसे में संचालकों और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। बता दें कि शहर से लेकर जिले के अलग-अलग कस्बा और देहात में बिना पंजीकरण, लाइसेंस के नर्सिंग होम, अस्पताल, क्लनीनिक और पैथोलॉजी लैब संचालित हो रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह बैठे झोलाछाप चिकित्सक मरीजों की जान से खिलवाड़ करने के साथ ही मोटी कमाई कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध तौर पर संचालित नर्सिंग होम, अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब पर कार्रवाई की जा रही है। हाल के दिनों में डिप्टी सीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. एमआई आलम के नेतृत्व वाली जिला स्तरीय टीम द्वारा जिले के कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान बिना लाइसेंस और पंजीकरण के नर्सिंग होम, अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब का संचालन होते हुए पकड़ता था। इस पर टीम द्वारा कई क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब और अस्पताल को बंद करा दिया था संचालकों को रजिस्ट्रेशन और पंजीकरण से संबंधित प्रमाण पत्र लेकर सीएमओ कार्यालय आने का नोटिस भी जारी किया था, लेकिन देखने में आ रहा है कि जिला स्तरीय टीम द्वारा बंद कराए जाने के बाद भी जिले में बिना लाइसेंस और पंजीकरण हॉस्पिटल, अस्पताल, क्लीनिक, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब का संचालन हो रहा है। अब बड़ा सवाल है कि आखिर इन संचालकों में अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई का कोई खौफ नहीं या फिर इन्हें किसी विभाग के नुमाइंदे का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते इनके हौसले इस कदर बुलंद हैं जो सीधे-सीधे जिला स्तरीय टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई को चुनौती दे रहे हैं। बीते दिनों एमओआईसी पर लगे पैसे लेने के आरोप बिना लाइसेसं और पंजीकरण के जिले के गांव-देहात के इलाकों में संचालित हो रहे नर्सिंग होम, अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों कस्बा हसायन के पुरदिलनगर रोड स्थित एक ऐसे ही बिना लाइसेंस और पंजीकरण के संचालित हो रहे अस्पताल पर अधिकारियों तक पहुंची शिकायत के बाद जिला स्तरीय टीम ने कार्रवाई की थी। बिना लाइसेंस और पंजीकरण के संचालित इस अस्पताल को बंद करा दिया था। साथ ही संचालक को नोटिस जारी किया था। लेकिन अगले ही दिन हॉस्पिटल संचालक ने शिकायत के बदले में एमओआईसी हसायन पर 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की थी। वर्जन:: बिना लाइसेंस और पंजीकरण के संचालित हो रहे हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, अस्पताल और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों रुहेरी स्थित डॉ. खुर्जा वाले के क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की गई थी। मौके पर विभाग द्वारा जारी किए जाने वाला पंजीकरण और लाइसेंस संचालक द्वारा नहीं दिखाया गया था। इस पर संचालक को नोटिस जारी कर क्लीनिक को बंद करा दिया था, लेकिन शिकायत प्राप्त हुई संचालक द्वारा अवैध तरीके से फिर से क्लीनिक संचालित किया जा रहा है। -डॉ. एमआई आलम, डिप्टी सीएमओ/नोडल अधिकारी।