Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsHathras Youth Attacked Police File Case Against Eight for Attempted Murder
युवक पर जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज

युवक पर जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज

संक्षेप: Hathras News - युवक पर जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज युवक पर जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज युवक पर जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज युवक पर जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज

Wed, 5 Nov 2025 01:26 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस। इगलास रोड टुकसान निवासी युवक पर जानलेवा हमले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। युवक पर शहर के इगलास अड्डा रेलवे फाटक के निकट दो नामजदों सहित आठ पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी मुकेश कुमार का बेटा विवेक सोलंकी के साथ मारपीट करने का आरोप है। पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके बेटे के छह हजार रुपए आरोपी शौर्य निवासी गणपति नगर पर उधार थे। बार-बार मांगने पर भी रुपए वापस नहीं कर रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करीब 15 दिन पहले बेटा अपने चचेरे भाई आशु को सिटी रेलवे स्टेशन से लेकर घर आ रहा था। आरोप है कि तभी तालाब फाटक के पास शोर्य ने बाइक रुकवाकर रुपए मांगने पर बेटे धमकी दी। आरोप है कि दो नवंबर 2025 को विवेक अपनी बाइक से हाथरस जाने के लिये घर से निकला था, जब शाम को करीब 06 बजे इगलास अड्डा पत्थरवाली तिराहे पर पहुंचा तो आरोपी शोर्य ने उधार के रुपये मांगने की रंजिश में अपने साथी रुद पाठक व 05-06 अन्य साथियों के साथ मिलकर बेटे पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि उसको गला दबाकर मरा हुआ समझकर गन्दे नाले में डालकर भाग गये। यहां पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।