
सीएमओ ऑफिस में पेयजल हुआ बहाल
Hathras News - हिन्दुस्तान असर:सीएमओ ऑफिस में पेयजल हुआ बहालसीएमओ ऑफिस में पेयजल हुआ बहालसीएमओ ऑफिस में पेयजल हुआ बहालसीएमओ ऑफिस में पेयजल हुआ बहालसीएमओ ऑफिस में पेय
हिन्दुस्तान असर: हाथरस। शहर के तालाब चौराह स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में आरओ खराब होने की वजह से बने पेयजल संकट की समस्या को लेकर हिन्दुस्तान द्वारा मंगलवार के अंक में प्रकाशित की गई खबर का असर हुआ है। खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकट में आए खराब पडे़ आरओ को सही कराया गया। तब कहीं जाकर कार्यालय में चल रही पेयजल संकट की समस्या दूर हो सकी। शहर के तालाब चौराह स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में बीते दो सप्ताह से पेयजल संकट की समस्या बनी हुई थी। बताया जाता है कि कार्यालय में लगे आरओ खराब होने की वजह से पीने के पानी की समस्या बनी हुई थी।
जिसके चलते कार्यालय में आने वाले फरियादी और विभागीय कर्मचारियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी जिले के दूर-दराज से आने वाले फरियादियों को दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। ऐसे में मजबूरन फरियादी बाहर से प्यास बुझाने के लिए बाहर से पानी खरीदने के लिए मजबूर थे। कर्मचारी काम-काज छोड़कर बाहर से पीने का पानी लेकर आने के लिए मजबूर थे। मंगलवार के अंक में हिन्दुस्तान द्वारा इस पेयजल संकट की समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आए। आनन-फानन तुरंत ही खराब पड़े आरओ को सही कराया गया। आरओ की मरम्मत होने के बाद कार्यालय में पीने के पानी की बनी समस्या दूर हो सकी। इस संबंध में कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राजीव रॉय का कहना है कि खराब पड़े आरओ को ठीक करा लिया गया है। कार्यालय में पीने के पानी की कोई समस्या नहीं है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




