हाथरस वालों को कब मिलेगा ट्रांसपोर्ट नगर, जाम से मिले निजात

Apr 06, 2026 10:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - शहर के घासमंडी में फुटपाथ पर खड़े वाहन। हाथरस वालों को कब मिलेगा नगर, जाम से मिलेहाथरस वालों को कब मिलेगा नगर, जाम से मिलेहाथरस वालों को कब मिलेगा न

हाथरस वालों को कब मिलेगा ट्रांसपोर्ट नगर, जाम से मिले निजात

हाथरस। हाथरस का जिला बने कई साल हो गए। अभी तक लोगों को टीपी नगर नहीं मिला है। यदि ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को ट्रांसपोर्ट नगर मिल जाए तो आमजन को जाम से राहत मिलेगी। नहरोई गांव के निकट भूमि चिंहित हो गई है। अभी कार्य योजना धरातल पर उतरने का इंतजार है। टीपी नगर न होने के चलते वाहन आगरा अलीगढ मार्ग पर फुटपाथ पर खडे हो रहे हैं। इस कारण लोगों को दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ता है। हाथरस जिले के औधौगिक नगरी कहा जाता है। यहां हींग, रंग गुलाल, अचार मुरब्बा, हैंडीक्राफ्ट, रेडीमेड, हींग आदि का कारोबार होता है।

हर रोज जिले में करीब दो हजार वाहनों का आवागमन होता है। यहां राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ आदि कई प्रांतों को माल की आपूर्ति होती है। इसके बाद भी यहां टीपी नगर का निर्माण नहीं हुआ है। टीपी नगर न होने के चलते वाहन फुटपाथ पर खड़े हो रहे हैं। इस कारण शहर के आगरा अलीगढ मार्ग पर जाम लग रहा है। लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। अब टीपी नगर के लिए नहरोई गांव के निकट भूमि चिंहित हो गई है। अब कार्य योजना के धरातल पर उतरने का इंतजार है।बातचीतफोटो 09 नवजोत शर्मा, ट्रांसपोर्टर।कई साला से टीपी नगर के लिए मांग कर रहे हैं। अब भूमि चयनित हो गई है। जिला प्रशासन को कारोबारियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण कराया जाए। ताकि शहर में जाम की समस्या पूरी तरह खत्म हो सके। कारोबार सुगम हो सके। नवजोत शर्मा, ट्रांसपोर्टर।-बंशी पंडित ट्रांसपोर्टर।फोटो 10 बंशी पंडित।ट्रांसपोर्ट नगर के लिए नहरोई गांव के निकट भूमि चयनित की गई है। इस स्थान पर जल्द से जल्द टीपी नगर बन जाए तो कारोबार सुगम होगा। ट्रांसपोर्ट नगर न होने के चलते माल के पहुंचने में भी देरी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द टीपी नगर बनाया जाए। बंशी पंडित, ट्रांसपोर्टर।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।