पंचायत चुनाव से पहले हर गांव के लिए चलेंगी रोडवेज की बसें

Mar 17, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - पंचायत चुनाव से पहले हर के लिए चलेंगी रोडवेजपंचायत चुनाव से पहले हर के लिए चलेंगी रोडवेजपंचायत चुनाव से पहले हर के लिए चलेंगी रोडवेजपंचायत चुनाव से पह

पंचायत चुनाव से पहले हर गांव के लिए चलेंगी रोडवेज की बसें

हाथरस। पंचायत चुनाव से पहले जिले के हर गांव के लिए छोटी बसें चलाने चलाने की कवायद शुरू हो गई है। इन बसों का संचालन बिना परमिट व टैक्स मुक्त होगा। डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी इन बसों के संचाालन की मॉनिटिरिंग करेगी। साथ ही ग्रामीणों को राहत देने के लिए इन बसों का किराया भी कम होगा। इससे ग्रामीणों को मुख्यालय तक की दूरी तय करने में राहत मिलेगी। शासन स्तर से ग्रामीणों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम अभियान 2026 के तहत गांवों के लिए बसें चलाई जाएगी। पूर्व में जिले में हुए सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

इन मार्गो के हिसाब से 24 से 28 सीटर बसें चलाई जाएगी। ये बसें रात्रि में गांव में रुकेंगी। सुबह दस बजे तक गांव से मुख्यालय पहुंचेगी। उसके बाद लंबे रूटों पर जाएंगी। रात्रि आठ बजे तक मार्ग से वापस आने के बाद गांव में खड़ी होंगी। इन बसों का किराया साधारण बसों से कम होगा। डिपो में बसों को शामिल करने के लिए अनुबंधित बस स्वामियों से आवेदन मांगे जाएंगे। उसके बाद इन बसों को डिपो के बेड़े में शामिल किया जाएगा। हाथरस डिपो में वर्तमान में 91 बसें हैं जो लोकल व लंबे रूटों पर संचालित हो रही है। गांव के मार्गो पर चलने वाली बसों की मॉनिटरिग डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी में सीडीओ, एआरटीओ व एआरएम को शामिल किया गया है। ताकि ग्रामीणों का इसका लाभ मिल सके। इस मामले में एआरएम मंगेश कुमार का कहना है कि ग्रामीण अंचल पर पूर्व में सर्वे किया गया। डिपो में अनुबंधित बसें शामिल करने के साथ ग्रामीण मार्गो पर 24 से 28 सीटर बसों का संचालन किया जाएगा। अभी आदेश आना बाकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।