परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद स्कूलों में खुशी का माहौल
बुधवार दोपहर को जारी हुआ सीबीएसई बोर्ड का बारहवीं का परीक्षा परिणाम, बेहतर परीक्षा परिणाम रहने पर विद्यालयों में खुशी का माहौल,जमकर वितरित हुई मिठाई

हाथरस। बुधवार को सीबीएसई बोर्ड की बाहरवीं के परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। बेहतर परीक्षा परिणाम होने पर कालेज संचालकों के चेहरे खिल उठे। कालेज स्तर पर मेधावियों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया। सेंट फ्रांसिस इंटर कालेज में बेहतर परीक्षा परिणाम रहने पर प्रधानाचार्य फादर ने बधाई दी। बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल का बेहतर परीक्षा परिणाम रहा। टॉप पांच की सूची में कालेज की छात्रा शिवा ने जनपद में तीसरा स्थान हासिल किया। कालेज के प्रशासनिक अधिकारी कमल शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। आरपीएम कालेज में शानदार परीक्षा परिणाम रहा।
इस दौरान संचालक डा. अविन शर्मा उनकी पत्नी क्षमा शर्मा आदि ने मेधावियों को बधाई दी। राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा खुशी ने जनपद में पहला स्थान हासिल किया। हर्षवर्धन शर्मा ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टाॅप किया है। जाॅनी सिंह ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय, पारूल ने 92.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय, श्रेयश शर्मा ने 90.0 प्रतिशत अंक प्राप्त चतुर्थ एवं निराली गुप्ता ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त 24 छात्र-छात्रायें सम्मान सहित तथा 60 छात्र-छात्रायें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये। काॅलेज के चेयरमैन स्वतंत्र कुमार गुप्त, कार्डिनेटर शैलकान्ता शर्मा, प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड.), प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय, शाजिया रफीक खान ने बधाई दी। सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । सभी छात्र बहुत अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए | परीक्षा परिणाम आते ही स्कूल के छात्रों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई । 12वीं की परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान पर अंकुश तोमर 93 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर वंश शर्मा 92 प्रतिशत , वंशिका 91 प्रतिशत , चौथे स्थान पर भूमि सिंह ( 91.5 प्रतिशत) और पाँचवे स्थान रिद्दी शर्मा (88 प्रतिशत) रहे। स्कूल के 12वीं के अच्छे परीक्षा परिणाम की खुशी में स्कूल की प्रधानाचार्य पारुल सारस्वत द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। निदेशक अरुण सिंह एवं चेयरपर्सन सीमा सिंह ने भी सभी सफल बच्चों को बधाई दी। द कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल' के कक्षा 12वीं के छात्रों ने परीक्षा परिणामों में देवयानी वशिष्ठ ने 97.69 फीसद अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए पूरे संस्थान को गौरवान्वित किया है। टीना शर्मा ने 94.66 फीसद अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार नगाइच ने कहा, “यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। डायरेक्टर एवं ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय एवं मेनेजर कल्पना उपाध्याय ने भी इस सफलता को मनाने के साथ साथ सभी विद्यार्थियों को बहुत बधाई दी। एसआरबी पब्लिक स्कूल का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। छात्रा अवनी सिंह ने 93.6 फीसद अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सुहानी बंसल ने 92 फीसद अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और कात्यायनी उपाध्याय ने 91.8 फीसद अंक हासिल किए। अभयपुरा स्थित नारायण इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम शानदार रहा। स्कूल के मेधावी छात्र अपार श्रीवास्तव ने विज्ञान वर्ग में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा कृष्णा ने कला वर्ग में 95 फीसद अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं ईशा सारस्वत और काजल ने 87-87 फीसद जबकि छाया ने 79 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। आरबीएस पब्लिक स्कूल मुरसान का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। यूनियन पब्लिक स्कूल में निखिल कुमार सिंह ने 94.2 फीसद अंक प्राप्त किये तो वहीं अंश दुबे 92.8 फीसद अंक हासिल किए। एबीजी गुरुकुलम में शानदार परीक्षा परिणाम रहा। छात्रा मान्या ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। अदीति ने 91 फीसद अंक हासिल किय। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत रहा, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण को दर्शाता है। बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल सलेमपुर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रबंधक रोरन सिंह व अन्य स्टाफ ने मिठाई खिलाकर उनका उत्साहबर्धन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


