
शहर के जोगिया रोड पर नाली निर्माण में प्रयुक्त हो रही पीला ईट
Hathras News - हाथरस के जोगिया रोड पर सड़क निर्माण के बाद नाली निर्माण में घटिया पीली ईटों के उपयोग को लेकर महिलाओं ने डीएम से शिकायत की है। पहले जलभराव की समस्या थी, लेकिन अब ठेकेदार द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों ने ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग करने की मांग की है।
हाथरस। शहर के जोगिया रोड पर कई सालों बाद लोगों को सड़क निर्माण होने से जलभराव से राहत मिली है। वहीं अब ठेकेदार के द्वारा सड़क निर्माण के बाद नाली निर्माण किया जा रहा है। नाली निर्माण में पीला ईटें प्रयुक्त की जा रही है। लोगों ने कई इस मामलें में ठेकेदार को मना किया। ठेकेदार ने समस्या का निदान नहीं किया तो अब इलाके की महिलाओं ने डीएम से शिकायत की है। शहर में आमजन की राह को सुगम बनाने के के लिए पालिका द्वारा सीसी व इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। शहर के जोगिया रोड पर कई सालों से मार्ग जर्जर हालत में था।

साथ ही यह मार्ग बाइपास से भी जुड़ता है। इस मार्ग पर वाहनों का दबाब रहता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए लोनिवि के द्वारा सड़क निर्माण किया गया। सड़क निर्माण के बाद अब ठेकेदार के द्वारा नाली निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार के द्वारा नाली निर्माण में पीला ईटें प्रयुक्त् की जा रही है। ठेकेदार से लोगों ने पीला ईटें प्रयुक्त न करने की बात कही। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ। इस मामले में इलाके की महिलाओं ने डीएम से शिकायत की है। - इनका कहना है पहले यहां पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इसके लिए काफी प्रयास किए। अब सड़क निर्माण हो गया। ठेकेदार के द्वारा नाली बनाने में पीला ईट प्रयुक्त की जा रही है। कई बार ठेकेदार से मना किया। समस्या दूर न होने पर डीएम से शिकायत की है। निक्की शर्मा, शहरवासी। जोगिया रोड कई साला से जर्जर हालत में था। इस मार्ग पर पैदल चलना मुशिकल हो रहा था। मार्ग के लिए सभी लोगों ने प्रयास किए। सड़क निर्माण हो गया। नाली निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है। नाली निर्माण में पीला ईट प्रयोग करने के मामले में डीएम से शिकायत भी की है। आशा देवी, शहरवासी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


