Hathras News: रामलीला में हुआ भगवान राम का जन्म गूंजे जयकारे
Hathras News: शहर के रामलीला मैदान में चल रही कृष्ण लीला में भगवान कृष्ण के जन्म की लीला का वर्णन करते कलाकार। रामलीला में हुआ भगवान राम जन्म गूंजे जयकारेरामलीला

Hathras News: हाथरस। शहर के रामलीला मैदान में पितृपक्ष की शुरुआत के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। शनिवार को रामलीला में गणेश पूजन हुआ। रविवार को भगवान राम के जन्म के साथ विश्वामित्र जी का अयोध्या आगमन के साथ यज्ञ की रक्षा के लिए ले जाने के प्रसंग का वर्णन। श्री बाल गोपाल लीला संस्थान वृंदावन की मंडली के कलाकारों ने किया।
भगवान राम का जन्म
शनिवार की रात को शहर के रामलीला प्रांगण में सबसे पहले मंडली के कलाकारों ने मधुर संगीत का वाधन किया। उसक बाद भगवान राम का जन्म हुआ। भगवान राम के जन्म के साथ राजा दशरथ के द्वारा अयोध्या वासियों को सोने चांदी, हीरे आदि के आभूषण बधाई स्वरुप दिए गए। पूरे अयोध्या में प्रभुराम के जन्म की खुशी छाई हुई थी। गुरु वशिष्ठ जी के द्वारा चारों पुत्रों का नामकरण किया जाता है। वहीं बक्सर में विश्वामित्र जी के द्वारा यज्ञ किया जा रहा था। यज्ञ को ताड़का, मारीच, सुभाऊ आदि संपन्न नहीं होने दे रहे थे। यज्ञ में विघन डाल रहे थे। विश्वामित्र जी को पता चला कि अयोध्या में भगवान नारायण का जन्म हुआ है। इसी के साथ विश्वामित्र जी का अयोध्या में प्रवेश होता है। भगवान राम लक्ष्मण को दशरथ जी से मांगने के लिए आते हैं। राम लक्षमण को यज्ञ की रक्षा के लिए अपने साथ ले जाते हैं।
कृष्ण लीला में भगवान कृष्ण का हुआ जन्म
रविवार की सुबह क्रष्ण लीला में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। जन्म के साथ पूरा पंडाल जयकारों से गुंजायमान हो गया। मंडली के कलाकारेां के द्वारा देवकी का विवाह वासुदेव का वर्णन किया गया। कंस अपनी बहन को विदा कर रहे थे। तभी आकाशवाणी हुई। देवकी का आठवां पुत्र तेरा काल होगा। इसी के साथ कंस देवकी वासुदेव को मारने के लिए तैयार हो जाता है। इस दौरान अग्रसेन जी कंस को फटकारते हैं। वासुदेव जी ने वचन दिया कि देवकी के जितने भी पुत्र होंगे में तुम्हें लाकर दूंगा। देवकी को मत मारो। कंस वसुदेव की बातों पर विश्वास कर लेता है। प्रथम पुत्र होता एक वर्ष पंश्चायद कंस को दया आ जाती है वह छोड देता है। देवताओं को यह बात अच्छी नहीं लगी तो नारद जी आते हैं। वह कंस को भ्रम में डालते हैं। जब तक पृथ्वी पर भगवान का अवतार नहीं होगा तब तक पाप कैसे बढ़ेगा। इसी प्रकार कंस देवकी के छह पुत्रों मार देता है। जब कंस का अत्याचयार अधिक बढ जाता है। रात्रि में बारह बजे भगवान कृष्ण का जन्म कंस के कारागार में होता है। भगवान देवकी वासुदेव को दर्शन देते हैं। बासुदेव जी से भगवान कहते हैँ आप मुझे गोकुल पहुंचा दीजिए। वहां माता यशोदा ने एक पुत्री को जनम दिया है। आप उसको लाकर के कंस को दे देना। बासुदेव भगवान की आज्ञा का पालन करते हैं। पुत्री को लाकर कंस को देते हैं। कंस को पता चलता है। कंस पुत्री को मारने के पत्थर पटता है। वहां मायावी कन्या हाथ में से आकाश को उड जाती है। अष्टभुजा धारण करके कंस को बताती है। तू मुझे क्या मारेगा तुझे मारने वाला ब्रज में अवतार ले चुका है। कंस का बहुत पश्चाताप होता है। देवकी वासुदेव से कंस क्षमा मागता है। फिर देवकी वासुदेव को नजर कैद कर देता है।


