
एएसपी ने चंदपा थाने का किया निरीक्षण,दिए दिशा निर्देश
Hathras News - चंदपा थाने का वार्षिक निरीक्षण करते एएसपी रामानंद कुशवाहएएसपी ने चंदपा थाने का निरीक्षण,दिए दिशा निर्देशएएसपी ने चंदपा थाने का निरीक्षण,दिए दिशा निर्
अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा थाना चन्दपा का किया वार्षिक निरीक्षण तथा सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।‼️ अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाह द्वारा थाना चन्दपा पर सलामी लेकरअर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अमित पाठक व प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दपा श्याम सिंह तथा थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर का भ्रमण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में अभिलेखों को चैक किया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दपा व मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
इसके साथ ही मालखाने के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों के खरखाव की स्थिति देखी तथा सम्बन्धित को समय से शस्त्रों की साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर एवं थाना भवन का निरीक्षण किया गया तथा बेहतर साफ-सफाई एवं रख रखाव के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में मुकदमों से सम्बन्धित माल के विधिक निस्तारण के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दपा को निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दपा को थाने पर आने वाले आगन्तुको की शिकायत बड़ी ही शालीनता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने हेतु तथा नियमित रूप से बैक/एटीएम, वित्तीय एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की चैकिग करने व एन्टी रोमियो टीम को सक्रिय रखते हुए स्कूल,कॉलेज व संस्थानो पर चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




