Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsHathras Police Busts Vehicle Theft Gang Five Arrested with Stolen Bikes
चोरी के आठ वाहनों के साथ पांच शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी के आठ वाहनों के साथ पांच शातिर चोर गिरफ्तार

संक्षेप:

Hathras News - सादाबाद पुलिस ने बरामद किए चोरी के वाहन चोरी के आठ वाहनों के पांच शातिर चोर गिरफ्तारचोरी के आठ वाहनों के पांच शातिर चोर गिरफ्तारचोरी के आठ वाहनों के

Jan 24, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस-सादाबाद, संवाददाता। वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए सादाबाद पुलिस ने पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से चोरी के आठ दो पहिया वाहन व दो मोबाइल फोन बरामद किए। अरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना सादाबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर वाहन चोरों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि दो पहिया वाहनो को जनपद हाथरस, जनपद मथुरा, जनपद आगरा व आस-पास के जनपदो से चोरी की थी। बेचने के लिये एक जगह एकत्रित कर रहे थे। जिसमें से कुछ मोटर साइकिल हम बेचने के लिये ले जा रहे थे । गैंग के सदस्यों के पास से जो वाहन बरामद किए वो आगरा व मथुरा जनपद के चोरी किए गए निकले।

बरामद दो एक मोटरसाईकल थाना बरहन जनपद आगरा से तथा अन्य 04 दो पहिया वाहन जनपद मथुरा के थाना ट्रान्स यमुना, मथुरा रेल्वे स्टेशन, थाना रिफाईनरी, थाना बल्देव क्षेत्र से चोरी/लूटनी बतायी गयी है। अन्य तीन दो पहिया वाहनों के सम्बन्ध पुलिस जानकारी एकत्रित कर रही है। सादाबाद क्षेत्र के रहने वाले पांचों वाहन चोर: पकड़े गए वाहन चाेरों में देवा निवासी नगला छत्ती, अरुण उर्फ काका निवासी कुमरई, धर्मेन्द्र सिंह निवासी बिसावर,अशोक निवासी नीति, रणजीत निवासी बिसावर थाना सादाबाद शामिल हैं। वर्जन सादाबाद पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोरों के गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोर बरामद किए है। जिनके पास से आगरा व मथुरा जनपद से चोरी किए गए दो पहिया वाहन बरामद किए है। तीन वाहनों की पड़ताल कराई जा रही है। पकड़े गए वाहन चोरों का अपराधिक इतिहास है। अन्य विस्तृत जानकारी वाहन चोरों के बारे में कराई जा रही है। चिरंजीव नाथ सिंहा,एसपी,हाथरस।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;