Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsHathras Police Arrests Two Vehicle Thieves with 14 Stolen Bikes and Illegal Firearms
बाइक मिस्त्री सहित दो शातिरों को चोरी की 14 बाइकों के साथ पुलिस ने दबोचा पहुंचा

बाइक मिस्त्री सहित दो शातिरों को चोरी की 14 बाइकों के साथ पुलिस ने दबोचा पहुंचा

संक्षेप:

Hathras News - पुलिस गिरफ्त में बाइक चोरी करने वाले अभियुक्त। बाइक मिस्त्री सहित दो शातिरों को चोरी की 14 बाइकों के साथ पुलिस ने दबोचा पहुंचा बाइक मिस्त्री सहित दो

Sep 15, 2025 03:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सदर पुलिस ने बाइक मिस्त्री सहित दो शातिरों को चोरी की 14 बाइकों के साथ दबोच लिया। उनके पास से तमंचा-कारतूस व छह बाइकों के इंजन व चैसिस भी पुलिस ने बरामद किए हैं। एसओजी टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान नवीपुर बंबा के पास से दो अंतर्जनपदीय वाहन चोरों मुजाहिद पुत्र इशाक निवासी सराय बरला थाना बरला अलीगढ़ और करन यादव उर्फ छोटे पुत्र महताब सिंह निवासी सिकन्दरपुर थाना अकराबाद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी की 14 बाइक, छह बाइकों के इंजन व चैसिस, एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चोरी के स्थानों को किया गया चिह्नित पिछले 3-4 महीनों से जिले में बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थीं। जिस पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन किया गया। एसओजी टीम को भी लगाया गया। जिसके बाद पुलिस टीमों द्वारा यूपी 112 से डेटा लिया गया, जिसे देखने के बाद जहां-जहां से बाइकों की घटनाएं हुई, उनके हॉटस्पॉट चिन्हित कर गूगल मैप के माध्यम से उन स्थानों को चिन्हित किया गया, जहां से ज्यादा बाइक चोरी हुई हैं। इस तरह से एक कॉर्डिनेटिड मैप तैयार किया गया। चिन्हित हॉटस्पॉट पर थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी टीम को लगाया गया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा जनपद मे लगे 155 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। करन यादव उर्फ छोटू व मुजाहिद का नाम प्रकाश में आया। जिसमे करन यादव उर्फ छोटू बाइक चोरी करने में एक्सपर्ट है। मुजाहिद बाइक का मिस्त्री है, जो चोरी की बाइकों को कटवाकर बेचता था। चोरी की बाइकों को खोलकर कबाड़े में बेचते थे गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि वह लोग जगह जगह से बाइक चोरी करके, उनको खोलकर अलग अलग पार्ट्स करके कबाड़ में बेच देते हैं। अभियुक्त मुजाहिद द्वारा बताया कि वह बाइक का मिस्त्री है। एक बाइक के बारे में पूछताछ में बताया कि उस बाइक पर लगी नलंबर प्लेट फर्जी है। उनके द्वारा यह बाइक करीब 20 दिन पहले डीआरबी तिराहे से चोरी की गई थी। जिसके संबंध में कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से जनपद हाथरस, एटा, अलीगढ़ व कासगंज से चोरी की हुई बाइक व बाइकों के पार्ट्स बरामद हुए हैं।