Hathras News: अंतरजनपदीय वाहन व मोबाइल छिनैती गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
Hathras News: कोतवाली सासनी में पुलिस हिरासत में मौजूद चोर आरोपियों के कब्जे से चार बाइक व तीन मोबइल बरामद - कोतवाली सासनी पुलिस ने की गिरफ्तारी हाथरस, संवाददाता। क

Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन व मोबाइल छिनैती गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार बाइक व तीन मोबाइल बरामद किए हैं। उपनिरीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अपराध रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व में हुई बाइक चोरी और मोबाइल छिनैती की घटनाओं में शामिल बदमाश चोरी का माल बेचने की फिराक में किला मंदिर मार्ग पर झाड़ियों के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।
घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने हाथरस, फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र से वाहन चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सासनी के हर्दपुर निवासी गौतम के पास से एक वीवो मोबाइल और चोरी की स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। सासनी के सुमरतगढ़ी निवासी पुष्पेन्द्र उर्फ गुड्डा के कब्जे से लूटा गया रेडमी मोबाइल और लूट में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल मिली। हर्दपुर, सासनी निवासी अंकित के पास से फरीदाबाद से चोरी किया गया वन प्लस मोबाइल तथा चोरी की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद हुई। वहीं, फरीदाबाद, हरियाणा निवासी फरमान के कब्जे से फरीदाबाद से चोरी किया गया टेक्नो पोवा मोबाइल तथा पलवल से चोरी की गई बिना नंबर की स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


