मोना ठाकुर के नाम से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार।

Jan 19, 2026 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - कोतवाली हाथरस गेट पुलिस की गिरफ्त में रंगदारी मांगने वाला आरोपी मोना ठाकुर के नाम से मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार।मोना ठाकुर के नाम से मांगने वाला आरोपी

मोना ठाकुर के नाम से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार।

हाथरस: गांव रामपुर में ईंट भट्टा संचालक से मोना ठाकुर के नाम पर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ईंट भट्टे पर मुनीमगिरी करने वाले व्यक्ति का पुत्र निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया है। बसंत बाग कालोनी निवासी संजीव कुमार अग्रवाल पुत्र स्व कालीचरन ने 15 जनवरी को थाना हाथरस गेट में तहरीर दी कि उसका ग्राम रामपुर थाना हाथरस जंक्शन में एक ईंटों का भट्टा है तथा पेन्ट की दुकान है । पांच जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर आया।

अपने आपको नगला इमलिया का मोना ठाकुर बताते हुए 10 लाख रूपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी । तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगदारी मांगने वाले आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने के दिशा निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट सहित 04 टीमों का गठन किया गया तथा एसओजी व सर्विलांस टीम टीमों को भी लगाया गया । सोमवार को एसओजी व थाना हाथरस गेट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिम्स हास्पिटल के बंद पड़े गेट के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त किया गया मोबइाल फोन बरामद किया। मुनीम का पुत्र निकला रंगदारी मांगने वाला आरोपी आरोपी दीपक कुमार पुत्र महेन्द्र अग्निहोत्री निवासी ग्राम हैता रघुनाथपुर बताया कि संजीव अग्रवाल का एक ईंट भट्टा है, जिस पर मेरे पापा पिछले करीब 22 वर्ष से मुनीम है । मुझे रुपयों की जरुरत थी इसलिए मैंने मोना ठाकुर (जो एक बदमाश है और जिस पर काफी मुकदमे है) के नाम से संजीव कुमार अग्रवाल उपरोक्त से पांच जनवरी को दस लाख रुपये की रंगदानी फोन करके मांगी। जब संजीव कुमार अग्रवाल की तरफ से कोई जबाब नही आया तो फिर मैंने पुन 14 जनवरी को भट्टा संचालक के फोन पर फोन किया और मैने कहा कि मै मोना ठाकुर बोल रहा हुँ, रुपयो का क्या हुआ परन्तु ईंट भट्टा संचालक ने फोन पर कुछ नही कहा मुझे लग रहा था कि ईंट भट्टा संचालक घबरा गया है। उसके बाद मेरे घर पर पापा ने घर जाकर बताया कि हमारे भट्टा मालिक बहुत अच्छे भले व्यक्ति है, उनसे कोई मोना ठाकुर के नाम से 10 लाख रुपये की रंगदारी माँग रहा है। और हमारे मालिक ने थाना हाथरस गेट मे मुकदमा लिखा दिया है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।