Hathras News: धान की बंपर आवक से मंडी की व्यवस्थाएं बिगड़ीं
Hathras News: मंडी का पर खड़े ट्रक व टैक्टर-ट्रॉला मंडी का पर खड़े ट्रक व टैक्टर-ट्रॉला फोटो 24 मंडी की सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉला फोटो 25 मंडी लगा धान का ढ़ेर

Hathras News: हाथरस, संवाददाता। मंडी में धान की बंपर आवक से व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। मंडी की सड़कों पर जाम लग गया। फड़ों पर धान के ढ़ेर लग गए। बुधवार को मंडी में करीब 30 हजार क्विंटल धान की आवक हुई। किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले के किसान खरीफ के सीजन में प्रमुख रूप से धान की पैदावार करते हैं। इस वर्ष जिले में करीब 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की पैदावार हुई है। वर्तमान में खेतों में धान की निकासी का काम चल रहा है। किसान अपनी उपज बेचने के लिए मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी में धान की बंपर आवक हो रही है। बुधवार को धान की बंपर आवक के कारण मंडी व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। मंडी की सड़कों पर ट्रैक्टर-टॉला की कतारें लग गईं। इससे जाम लग गया। किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खरीदार इस हालात का फायदा उठाने के लिए कम भाव पर धान खरीदना चाहते हैं। किसान इस लागत के अनुरूप भाव न मिलने पर धान नहीं बेच रहे हैं। इससे मंडी मारामारी के हालात हैं।
धान की आवक से मंडी में जाम
धान बेचकर आलू की तैयारी करना चाह रहे किसान-
आलू की बुवाई के लिए किसानों की तैयारी
वर्तमान में खेतों में धान की कटाई का काम चल रहा है। अगले महीने आलू की बुवाई का कार्य शुरू हो जाएगा। इसलिए किसान अपनी उपज बेचकर आलू की फसल की तैयारी करने में जुटे हैं। उपज बेचकर मिलने वाले रूपयों से किसान खाद बीज खरीदेंगे।
किसानों ने बताई मंडी की परेशानी
वर्जन
हम लोग धान का उत्पाद बेचने में जुटे हैं। मंडी में धान की बंपर आवक से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- भूरी सिंह, किसान।
मंडी में धान की बंपर आवक हो रही है। इससे मंडी की व्यवस्थाएं बिगड़ गई हैं। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- जयराम, किसान।

