
अब तीन हजार स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा शहर
Hathras News - -अब तीन हजार स्ट्रीट लाइटों जगमग होगा शहरअब तीन हजार स्ट्रीट लाइटों जगमग होगा शहरअब तीन हजार स्ट्रीट लाइटों जगमग होगा शहरअब तीन हजार स्ट्रीट लाइटों जग
हाथरस, कार्यालय संवाददाता। शहर की प्रकाश व्यवस्था और बेहतर होने वाली है। नगर पालिका शहर की गलियों में तीन हजार लाइट लगवाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। इसके अलावा तीस प्रमुख स्थानों पर हाईमास्क लाइटें लगेगी। इसके लिए लाइट खरीदने का काम भी शुरु हो गया है। नगर पालिका हाथरस का विस्तार होने के बाद शहर से सटे तीस गांव इसमें शामिल हो चुके है। ऐसे में वहां विकास का पूरा जिम्मा नगर पालिका के कंधों पर है। इसके लिए नगर पालिका ने सर्वे करने के बाद पूरा प्लान तैयार कर लिया है। पालिका की ओर से जल्द ही तीन हजार लाइटें खरीदने का प्रक्रिया पूर्ण होने वाली है।
इसके अलावा शहर के तीस प्रमुख स्थानों पर हाईमास्क लाइट लगवाएगी। ताकि चौराहा रोशनी से जगमग हो सके। किसी राहगीर को कोई दिक्कत न हो। 15 लाइट के फाउण्डेशन तैयार हो चुके है। दस लाइट लग चुकी है। बाकी पर काम चल रहा है। इनसेट नगर पालिका खुद खरीदेगी लाइट अब तक नगर पालिका क्षेत्र में ईईसीएल काम कर रही थी, लेकिन अब नगर पालिका खुद ही लाइट की खरीद करेगी। क्योंकि ईईसीएल ठीक से रख-रखाव नहीं कर पा रही है। इसलिए पालिका प्राइवेट ठेकेदार के जरिए काम कराने की तैयारी कर रही है। ताकि लोगों की शिकायतों का समय से निस्तारण हो सके। किसी को कोई दिक्कत न हो उम्मीद है कि जल्द ही लाइट खरीद के लिए टेंडर होने वाला है। वर्जन- शहर में तेजी से विकास किया जा रहा है। शहर की प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए तीन हजार लाइटें और लगेगी। शहर के प्रमुख तीस स्थानों पर हाईमास्क लाइट लगेगी। पूरा शहर रोशनी से जगमगाएगा। श्वेता चौधरी, चेयरमैन हाथरस

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




