Hathras News: चला अतिक्रमण अभियान तो डीएम के पास पहुंचे लोग चना अतिक्रमण अभियान तो डीएम के पास पहुंचे लोग
Hathras News: अतिक्रमण अभियान:चला अतिक्रमण अभियान तो डीएम के पास पहुंचे लोग चला अतिक्रमण अभियान तो डीएम के पास पहुंचे लोगचला अतिक्रमण अभियान तो डीएम के पास पहुंचे ल

Hathras News: हाथरस। नगर पालिका परिषद द्वारा शनिवार को शहर के तालाब चौराह, बैनीगंज सहित आस-पास के बाजार अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ पर हो रहे कच्चे-पक्के अतिक्रमण को हटवाया। साथ तालाब चौराह पर खड़े ठेले और ढकेल को हटवाया। इस पर ठेले औरा ढकेल स्वामी कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने डीएम के समक्ष अपनी बात को रखा। इस पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। नगर पालिका परिषद द्वारा शनिवार को शहर के तालाब चौराह स्थित ओवरब्रिज के नीचे और बैनीगंज, रामलीला मैदान पंजाबी मार्केट आदि बाजारों में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाकर कार्रवाई की। टीम द्वारा नाली और फुटपाथ पर अवैध सामान को हटवाया।
टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई और अतिक्रमणकारी स्वयं ही दुकानों के बाहर से सामान हटाने में जुट गए। साथ ही टीम द्वारा कई अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया। इधर, शहर के तालाब चौराह स्थित ओवरब्रिज के नीचे लगने वाली खाद्य पदार्थ की ढकेल और ठेले को हटवाया गया। इस दौरान लोगों की टीम से नोक-झोंक हुई। लोगों का कहना था कि वह काफी समय से यहां मेहनत-मजदूरी कर ठेला और ढकेल लगाकर अपना और अपने परिवार भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन बिना किसी सूचना के अचानक से पालिका के कर्मचारी आ धमके और ठेले और ढकेल को हटवा दिया। इस पर लोग अपना सामान कहां लेकर जाएंगे। इसके बाद ठेले और ढकेल संचालक कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने पूरे मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस पर डीएम द्वारा आश्वासन दिया गया कि उनके साथ कोई गलत कार्रवाई नहीं होगी, जो भी होगा नियम के मुताबिक और उचित कार्रवाई होगी। इसके बाद यह लोग यहां से वापस चले गए।---


