रोशनी से जगमग होगा शहर जल्द लगेंगी प्रमुख बाजारों में नई लाइटें

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

शहर के पुराना मिल में स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ करती पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व मौजूद अन्य। रोशनी से जगमग होगा शहर लगेंगी प्रमुख बाजारों मेंरोशनी से

रोशनी से जगमग होगा शहर जल्द लगेंगी प्रमुख बाजारों में नई लाइटें

हाथरस। पालिका के द्वारा शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पालिका के द्वारा शहर में स्ट्रीट लाइटो को लगाने की शुरुआत कर दी गई है। इसी क्रम में नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने आगरा रोड स्थित पुराना मिल कपाउंड में नई स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया। पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी जी ने कहा कि नगर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी होने से आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी, बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा राहगीरों एवं व्यापारियों को आवागमन में राहत प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद लगातार कार्य कर रही है। नगर पालिका परिषद, हाथरस द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 350 नग 90 वाट की आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटों की खरीद कर अधिष्ठापन कराया जा रहा है। यह स्ट्रीट लाइटें नगर के प्रमुख बाजारों में विद्युत पोलों पर लगाई जा रही हैं, जहां पूर्व में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं थी।नगर के इन प्रमुख बाजार क्षेत्रों में प्रतिदिन भारी संख्या में आमजन का आवागमन बना रहता है। रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी के अभाव में व्यापारियों, राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद अब इन क्षेत्रों में रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी। जिससे नागरिकों की सुरक्षा बढ़ेगी और बाजारों में सुगम आवागमन हो सकेगा। पालिका प्रशासन द्वारा राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत लगभग 3000 नई स्ट्रीट लाइटों की खरीद की कार्यवाही भी प्रगति पर है। इन लाइटों के स्थापित होने के बाद नगर के लगभग सभी प्रमुख मार्ग एवं पोल रोशनी से जगमगाते नजर आएंगे। इसके अतिरिक्त नगर पालिका परिषद, हाथरस द्वारा स्ट्रीट लाइटों के संचालन को व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाने के लिए ऑटो टाइमर भी खरीदे जा रहे हैं। इन ऑटो टाइमरों के माध्यम से स्ट्रीट लाइटें निर्धारित समय पर स्वतः चालू एवं बंद होंगी, जिससे दिन के समय लाइटों के अनावश्यक जलने की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा तथा विद्युत ऊर्जा की भी बचत होगी। इस मौके पर मनोज अग्रवाल, विवेक गुप्ता, अशोक गोला, रामजी लाल वर्मा, सभासद, दिनेश सिंह, धीरज जैन, बीना जैन,शालिनी आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।