शादी के पांच दिन बाद ही पत्नी जेवर लेकर हुई रफूचक्कर

Feb 27, 2026 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

Hathras News - हाथरस में एक युवक की शादी पांच दिन पहले हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने घर से जेवर और नकदी चुराकर फरार हो गई। युवक ने पत्नी पर चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया। उसने कोतवाली सदर में पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है।

शादी के पांच दिन बाद ही पत्नी जेवर लेकर हुई रफूचक्कर

हाथरस: कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक की पांच दिन पूर्व शादी हुई। शादी के पांच दिन बाद ही पत्नी घर से जेवर आदि लेकर चंपत हो गई। पीड़ित युवक ने अब पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए तहरीर कोतवाली सदर में दी है। युवक की शादी पांच दिन पूर्व 21 फरवरी को चंदपा क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। युवक का आरोप है कि 23 फरवरी को पत्नी ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया,लेकिन वो बाल बाल बच गया। इसके बाद पत्नी ने कहा कि वो उसके साथ ही रहना चाहती है।

युवक ने बताया कि 25 फरवरी को पत्नी ने उसके लिए खाना बनाया और उसे खिलाया, लेकिन उसने खुद खाना नहीं खाया। रात में युवक सो गया और जब वह सुबह उठा तो पत्नी गायब थी। उसने देखा कि उसके घर से कीमती जेवर और नकदी गायब हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसके घर से सोने का हुसलिया, पैंडल, माथे का टीका, दो सोने की अंगूठी, नाक की नथ, चांदी की कमरकौधनी, पायजेव और 18 हजार रुपये लेकर गायब हो गई है। कोतवाली सदर में पीड़ित युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।