दो सितंबर को दंगल में आएंगे अभिनेता बिंदु दारा सिंह
Hathras News - हाथरस में लक्खी मेला के दौरान एक कुश्ती दंगल का आयोजन होगा, जिसमें देश-विदेश के मशहूर पहलवान शामिल होंगे। मेला संयोजक संदीप शर्मा के अनुसार, बिंदु दारा सिंह 2 सितंबर को दंगल में भाग लेने के लिए आएंगे।...

हाथरस। लक्खी मेला श्री दाऊजी महारज के मुख्य आकर्षण में एक कुश्ती दंगल में इस साल देश विदेश के नामी पहलवान शिरकत करने आयेंगे। इसको लेकर मेला संयोजक और उनकी टीम लगातार पहलवानों से संपर्क कर डेट फाइनल करने में जुटी है। मेला संयोजक संदीप शर्मा और अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा बंटी भैया ने बताया कि दंगल में आने के लिए दारा सिंह के बेटे बालीवुड अभिनेता बिंदु दारा सिंह का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। वह दो सितंबर को हाथरस आ रहे हैं। दो सितंबर को कुश्ती के समापन अवसर पर बिंदु दारा सिंह हाथरस आकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करेंगे। दाऊजी मेले में कुश्ती दंगल सबसे प्रमुख आयोजन होता है।
इसकी ख्याति दूर-दूर तक है। पांच दिवसीय दंगल में देश-विदेश के पहलवान आ चुके हैं। खली, ओलंपियन साक्षी मलिक जैसे खिलाड़ी यहां आकर उत्साहवर्धन कर चुके हैं। इस बार भी दंगल को भव्य बनांने की तैयारी चल रही है। संयोजक संदीप शर्मा ने बताया कि इस बार दंगल का आयोजन भव्य होगा। देश-विदेश के पहलवानों को बुलाने की तैयारी है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के पहलवानों से संपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में हाल ही में आई फिल्म सन आफ सरदार-2 में अहम भूमिका में रहने वाले बिंदु दारा सिंह ने हाथरस आने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। बिंदु दारा सिंह दो सितंबर को मेले के समापन के दिन आएंगे। उन्होंने हाथरस आने के संबंध में अपना एक वीडियो भी जारी किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




