विवेचनाओं के आधुनिक तकीनक से जोड़ने के लिए टेबलेट वितरित
टेबलेट वितरण समारोह में मौजूद सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष फोटो 32 टेबलेट वितरण समारोह में मौजूद सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष

हाथरस। नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी संचालन व विवेचनाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए जिले में 91 टैबलेट क्रय किए गए हैं। इसी क्रम में बुधवर को सदर विधायक अंजुला माहौर ने सर्किल नगर के तहत कार्यरत विवेचकों को कुल 27 टैबलेट वितरित किए। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि जनपद के तीनों सर्किलों को समान रूप से 27-27 टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। इन टैबलेट्स के माध्यम से ई-साक्ष्य, यक्ष ऐप, सीसीटीएनएस एवं अन्य डिजिटल पुलिसिंग संबंधी कार्यों को गति मिलेगी तथा विवेचना कार्य अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ हो सकेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


