शौचलय के गेट पर खड़े वाहन, महिला मरीज परेशान
Hathras News - शौचलय के गेट पर खड़े वाहन, महिला मरीज परेशान शौचलय के गेट पर खड़े वाहन, महिला मरीज परेशान शौचलय के गेट पर खड़े वाहन, महिला मरीज परेशान शौचलय के गेट पर

हाथरस। पहले से ही शहर के जिला महिला चिकित्सालय में जगह कम होने की वजह से अस्पताल आने वाली महिला मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ओपीडी से लेकर शौचालय गेट के बाहर ही वाहनों को खड़ा करके पार्किंग बना दी गई है। इससे ओपीडी में आने वाली महिला मरीजों और बच्चों को टीका लगवाने आने वाले अभिभावकों को काफी ज्यादा असुविधा का सामना करना पड़ रहा। केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर जिला स्तरीय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने और उन्हें बेहतर बनाने के प्रयास कर रही हैं।
जिससे की मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकें, लेकिन जिले के स्वास्थ्य महकमा में बैठे अधिकारियों की उदासीनता के चलते स्वास्थ्य केंद्र बदहाल होते जा रहे हैं। बदहाल स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ हाल शहर के जिला महिला चिकित्सालय का बना हुआ है। जिला महिला चिकित्सालय पहले से ही जगह की कमी से जूझ रहा है। ओपीडी से लेकर वार्ड में जगह की भारी कमी है। इस वजह से यहां आने वाली मरीजों को काफी ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ती है। अस्पताल परिसर के बाहर खाली जगह होने के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी ओपीडी के समय में ही ओपीडी और वार्ड के बाहर अपने-अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। आलम यह कि वाहन खड़ा करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शौचालय के गेट के बाहर ही वाहन खड़े कर देते हैं। जिसके चलते अस्पताल आने वाली मरीजों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। शौचालय के गेट पर वाहन खड़ा होने की वजह से महिला मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जरुरी है कि जिम्मेदारी अधिकारी इस ओर ध्यान दें और अस्पताल आने वाली मरीजों को हो रही असुविधा को दूर कराएं।वर्जन:ओपीडी और शौचालय के गेट पर वाहन खड़ा किए जा रहे हैं तो यह बहुत गलत है। इस बारे में तुरंत ही जानकारी वाहनों को ओपीडी परिसर से बाहर खड़ा कराया जाएगा।-डॉ. दिनेश मोहन सक्सेना, सीएमएस, जिला महिला चिकित्सालय।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


