
थमी बारिश तो मेला श्री दाऊजी महाराज में उमड़ी भीड़
Hathras News - मेला श्री दाऊजी महाराज सोमवार देर शाम को उमड़ी लोगों की भीड़ थमी बारिश तो मेला श्री महाराज में उमड़ी भीड़थमी बारिश तो मेला श्री महाराज में उमड़ी भीड़थ
हाथरस: मेला श्री दाऊजी महाराज में पिछले कई दिनों से बारिश के चलते दुकानदार सहित ठेकेदार परेशान चल रहे थे। सोमवार को काले बादल जरूर आए,लेकिन शाम को बारिश नहीं हुई। बारिश न होने पर सोमवार की शाम को मेले में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी संख्या में लोग लुफ्त उठाने के लिए पहुंचे। 29 अगस्त से 114वें प्रांतीय मेला श्री दाऊजी महाराज का श्री गणेश प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर किया। मेले का शुभारंभ शानदार होने के बाद उम्मीद जगी थी कि इस बार मेले में बारिश नहीं होगी,लेकिन एक सितंबर से बारिश ने ऐसा कहर ढ़ाया कि दुकानदारों से लेकर मेले में आयोजन कराने वाले संयोजकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

रविवार को दोपहर बाद अचानक तेज बारिश होने के बाद मेले में रात तक काफी कम संख्या में लोग दिखाई दिए। करंट की आशंका को देखते हुए मेले में झूले आदि तक चालू नहीं कराए गए। सोमवार की सुबह काले बादल तो कभी धूप और उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद जब बारिश के आसार नहीं दिखे तो मेला श्री दाऊजी महाराज में दुकान लगाने वाले दुकानदारों के चेहरे खिल गए। शाम को बारिश नहीं होने पर मेले का लुफ्त उठाने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




