तालाब चौराहे को जल्द मिलेगी भव्यता,किया निरीक्षण
Hathras News - तालाब के रूके पड़े निर्माण कार्य के बारे में जानकारी लेते डीएमतालाब चौराहे को जल्द मिलेगी निरीक्षणतालाब चौराहे को जल्द मिलेगी निरीक्षणतालाब चौराहे को

हाथरस, संवाददाता। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शुक्रवार को तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता एवं यातायात सुधार से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्य मानकों के अनुरूप तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाएं। साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए जाने हेतु वाहनों की समुचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। कहा कि जनपद में प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू एवं सुव्यवस्थित किया जा सके।
इसी क्रम में तालाब चौराहा क्षेत्र में यातायात दबाव को देखते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने तालाब चौराहा के पास स्थित तालाब का भी निरीक्षण किया तथा ओवरब्रिज के नीचे कराए जा रहे कार्यों की उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण में यह भी देखा गया कि क्षेत्र में अवैध रूप से ई-रिक्शा एवं अन्य वाहन खड़े किए जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वाहनों की पार्किंग व्यवस्था विकसित करने हेतु निर्धारित पार्किंग स्थल विकसित किए जाने की कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने तालाब चौराहा के पास स्थित ड्रीम प्रोजेक्ट का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में कराए गए कार्यों तथा उस पर व्यय धनराशि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद हाथरस को निर्देशित किया कि परियोजना को नगर पालिका द्वारा अथवा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से विकसित किए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि यह स्थल जनपद की जनता के लिए उपयोगी, मनोरंजन एवं आजीविका का साधन बन सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




