
यातायात नियमों का पालन करने में हाथरस जिला पहले नम्बर पर
Hathras News - यातायात नियमों का पालन करने में हाथरस जिला पहले नम्बर परयातायात नियमों का पालन करने हाथरस जिला पहले नम्बरयातायात नियमों का पालन करने हाथरस जिला पहले न
यातायात नियमों का पालन करने में हाथरस जिला पहले नम्बर पर -(A) यातायात नियमों का पालन करने में हाथरस जिला पहले नम्बर पर जिले में पंद्रह दिन में पंद्रह सौ वाहन स्वामियों पर कसा गया शिकंजा जिले के सात ब्लाकों में सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाया जा रहा अभियान हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। हाथरस जिला यातायात नियमों का पालन करने में पहले नम्बर पर है। जिले में पंद्रह दिन में एआरटीओ ने पंद्रह सौ वाहनेां पर शिकंजा कसते हुए चालान किए हैं। साथ ही जिले की सभी ब्लाकों में वाहन स्वामियों को जागरुक करने के लिए प्रचार वाहनों की मदद ली जा रही है।
साथ ही जगह जगह नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जा रहे हैं। शासन स्तर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बीते दिनों सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले के सातों ब्लाकों में प्रचार वाहनों को आला अफसरों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। साथ ही लोगों को जागरुक करने के लिए शहर के तालाब चौराहा पर यमराज के साथ नुक्कड़ नाटक भी किया गया। लापरवाह वाहन स्वामियों पर शिकंजा कसने के लिए जिले में अलग अलग स्थानों पर अभियान चलाया गया। पंद्रह दिन में पंद्रह सौ वाहनों के चालान किए गए हैं। इसके अलावा चालकों की आई टेस्ट, व रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन लक्ष्मण प्रसाद का कहना है कि जिले में पंद्रह दिन में पद्रह सौ वाहनों के चालान किए गए हैं। सड़क सुरक्षा में हाथरस जिला मंडल में पहले नम्बर पर है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




