Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsHathras District Magistrate Ensures Strict Action Against Criminals and Effective Prosecution Measures
आपराधिक मामलों में दोषियों पर हो प्रभावी कार्रवाई

आपराधिक मामलों में दोषियों पर हो प्रभावी कार्रवाई

संक्षेप:

Hathras News - अधिकारियों के साथ बैठक लेते डीएम आपराधिक मामलों में दोषियों पर हो प्रभावी कार्रवाईआपराधिक मामलों में दोषियों पर हो प्रभावी कार्रवाईआपराधिक मामल

Dec 26, 2025 10:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृण बनाये रखने एवं अभियोजन कार्यों, नार्को कोआर्डिनेशन सेन्टर मैकेनिज्म समिति के साथ कलेक्ट्रेट सभागर में बैठक करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अभियोजन अधिकारियों को आपराधिक मामलों में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अपराध करने के बाद अपराधियों को सजा न मिलने पर उनका मनोबल बढ़ता है और आपराधिक घटनाओं में वृद्धि होती है। जो समाज के लिए ठीक नहीं है। अपराधी किसी भी दशा में सजा पाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने विभिन्न धाराओं के तहत लम्बित मामलों तथा गुण्डा एक्ट, महिला अपराधों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए अभियोजन अधिकारियों को गम्भीर मामलों में रिहा हुए वादों की विवेचना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिलाधिकारी ने गैंगस्टर चार्ज पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई तथा सभी अधिकारियों को गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुकदमों में प्रभावी तरीके से पैरवी की जाए, महिलाओं से संबंधित जो मुकदमे जैसे हत्या, अपहरण, बलात्कार आदि घटनाओं का चार्ट अलग बनाया जाए। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अवैध मदिरा एवं नकली/जहरीली शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। जनपद में संचालित मेडिकल स्टोरों की समय-समय पर जांच किये जाने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, अभियोजन अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, आबकारी अधिकारी, अभियोजन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।