Hathras News: एथलेटिक्स टीम के लिए 47 खिलाड़ियों का हुआ चयन

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

Hathras News: जिला स्टेडियम में आयोजित हुआ ट्रॉयल एथलेटिक्स टीम के लिए 47 का हुआ चयनएथलेटिक्स टीम के लिए 47 का हुआ चयनएथलेटिक्स टीम के लिए 47 का हुआ चयनएथलेटिक्स ट

Hathras News: एथलेटिक्स टीम के लिए 47 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Hathras News: हाथरस: जिला एथलेटिक्स संघ हाथरस द्वारा जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरसान रोड हाथरस में हाथरस जिले की एथलेटिक्स टीम का आयोजन किया गया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉक्टर दलवीर सिंह कौंतेय ने बताया कि इस ट्रायल में लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

खिलाड़ियों का चयन

संघ के अध्यक्ष डॉ नारायण सिंह एवं संघ के कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा ने बताया कि यह सभी चयनित खिलाड़ी 7 एवं 8 अगस्त को प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हाथरस जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम में कुल 47 खिलाड़ियों का चयन किया गया है चयनकर्ता की भूमिका में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ मानसिंह, एथलेटिक्स कोच अंसार खान, सोमेश भरंगर, हिमांशु मेहरा, हरिओम चौधरी, अमरेश पूनिया ने किया। निर्णायक की भूमिका में लोकेश गौतम, हरीश गौतम, नितिन शर्मा, देवेश कुमार, तेजवीर सिंह, आकाश बघेल ने निभाई। स्टेडियम कोच डॉ अंसार खान ने खिलाड़ियों को भविष्य में हाथरस जिले में एक अच्छा प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए है। जिला कीड़ा अधिकारी काशीनाथ यादव ने बताया कि स्टेडियम में विभिन्न खेलों की सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। जिसमें एथलेटिक्स में भी जिले के खिलाड़ी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर हाथरस जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी

100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राजा दिवाकर, दिलीप, प्रेमवीर, आयुष वर्मा , प्रयांशु, किशन, 200 मीटर दौड़ में शिव कुमार, अंकुल कुमार, देवेश कुमार, दिलीप कुमार, अकुंश कुमार, शिवम सिंह, 400 मीटर दौड़ में उपलक्ष्य चौधरी, देवेश, मनीष कुमार, प्रेम वीर, सुमित चौधरी, 1000 मीटर दौड़ में विश्वजीत, अजय, दिलीप, अंकुश और रोहित,लंबी कूद में राजा, प्रियांशु, उपलक्ष्य चौधरी, शिवम, उमेश, सुमित का चयन हुआ। शॉट पट में तपन, रोहित, अभिषेक, डिसकस थ्रो रोहित, अभिषेक, जैवलिन थ्रो अनुराग, आकाश, बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ भूमि शर्मा, मनी, सानिया,शॉट पट में मनी जैवलिन थ्रो में काकुल,लंबी कूद में मनी और सानिया का चयन हुआ। जेवलिन थ्रो किड्स अंडर 14 दीपक,अंडर 16 में योगेश कुमार विराट चौधरी,अंडर 20 में सचिन और अजय गौतम का चयन हुआ。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हाथरस में आयोजित एथलेटिक्स टीम ट्रायल में कितने खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया?
इस ट्रायल में लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहाथरसHathras News: एथलेटिक्स टीम के लिए 47 खिलाड़ियों का हुआ चयन