
डीएम ने लगाए प्रतीकात्मक झण्डे लगाकर किया अंशदान प्राप्त
Hathras News - किताबों का विमोचन करते डीएम अतुल वत्स डीएम ने लगाए प्रतीकात्मक झण्डे किया अंशदान प्राप्तडीएम ने लगाए प्रतीकात्मक झण्डे किया अंशदान प्राप्तडीएम ने ल
हाथरस। झंडा दिवस के उपलक्ष्य में कमाण्डर रघुवीर सिंह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जिलाधिकारी अतुल वत्स सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रतीकात्मक झण्डे लगाकर अंशदान प्राप्त किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्मारिका पुस्तक का विमोचन कर अधिकारियों को प्रतीकात्मक झण्डा लगाया और कहा कि यह दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के सैनिको के कल्याण हेतु भारत की जनता की ओर से आर्थिक योगदान के लिए समर्पित दिन है, यह धनराशि से शहीद सैनिको के आश्रितों के कल्याण पर व्यय की जाती है। यह देश की सेना के प्रति सम्मान दिखाने उन जांवाज सैनिक के प्रति एकजुटता दिखने का दिन है जो देश की सुरक्षा में बलिदान हो गये।

भारतीय सेना ने प्राकृतिक आपदाओं जो बचाव राहत कार्य किये वह भी प्रशसंनीय है। ऐसे में हर नागरिक का दायित्व बनता है कि सैनिक कल्याण कोष में अपना यथासम्भव योगदान दें साथ ही उन्होंने जनपद के समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं समस्त नागरिकों से सैनिक झण्डा दिवस के उपलक्ष पर भूतपूर्व सैनिकों/शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्यानार्थ यथाशक्ति अंशदान देने व सफलतापूर्वक मनाने का अवाहन किया। कमाण्डर रघुवीर सिंह ने कहा कि हमारे सशस्त्र सेनाओं के बहादुर जवान देश की सीमाओं की रक्षा में लगे हुए हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर देश के गौरव के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है। इसके अतिरिक्त शांतिकालीन विपदाओं जैसे बाढ, भूकम्प आदि के समय जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रतिवर्ष सैनिक झण्डा दिवस के अवसर पर कृतज्ञ राष्ट्र अपने बहादुर सैनिकों की सेवाओं को स्मरण करता है और यथा शक्ति इनके परिवारों के कल्याण के लिए अंशदान देता है। इस मौके पर उन्होंने अपर जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट सहित कलेट्रेट स्थित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रतीकात्मक झण्डे लगाकर अंशदान प्राप्त किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




