Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsHathras College Admission Frenzy Students Fight for Limited Seats

बीए को छोड़ अन्य संकायों में सीटें हुई हाउस फुल

Hathras News - बागला डिग्री कालेज बना हुआ है छात्र छात्राओं की पहली पसंद, प्रवेश लेने के लिए जनप्रतिनिधियों से लगा रहे जुगाड़

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसSun, 3 Aug 2025 08:09 PM
share Share
Follow Us on
बीए को छोड़ अन्य संकायों में सीटें हुई हाउस फुल

हाथरस, संवाददाता। इन दिनों महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। एक और जहां निजी महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का इंतजार संचालक कर रहे हैं। अधिक से अधिक प्रवेश हो सके,इसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। तो वहीं बागला महाविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए मारामारी मची हुई है। बीए को छोड़कर अन्य संकायों में प्रवेश हाउस फुल हो चुके हैं। प्रवेश पाने के लिए जनप्रतनिधियों तक की सिफारिशें छात्र छात्राओं के अभिभावक लगा रहे हैं। कई दशक पुराने बागला महाविद्यालय से पढ़ाई किए हुए तमाम पूर्व छात्र-छात्राएं विदेशों में नौकरी कर रहे है। सीबीएसई व यूपी बोर्ड का इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी हो जाने के कुछ दिनों बाद महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक में प्रवेश लेने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई।

बागला महाविद्यालय में बीए संकाय को छोड़ दें तो अन्य संकाय बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए,एमएससी में निर्धारित सीटों पर दाखिले पूर्ण हो चुके हैं। इसके बाद भी जिन संकाय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उसमें भी कम मैरिट वाले छात्र छात्राएं महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश के लिए मनुहार कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों तक की सिफारिश जिन संकायों में सीटे फुल हो गई हैं और कम मैरिट वाले विद्यार्थी जिन्हें प्रवेश नहीं मिल पाया है। ऐसे छात्र छात्राओं के अभिभावक लगातार महाविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इतना ही नहीं महाविद्यालय प्रशासन की माने तो प्रवेश पाने के लिए सिफारिश तक लगवाई जा रही है। बताते चले कि जबकि तमाम निजी महाविद्यालय ऐसे हैं,जहां छात्रों को प्रवेश लेने के लिए तरह तरह के प्रभोलन दिए जा रहे हैं। प्रवेश में फीस की छूट के साथ साथ सुविधाओं का बखान किया जा रहा है। विश्वविद्यालय से किया जाएगा पत्राचार विश्वविद्यालय से निर्धारित सीटों के फुल हो जाने के बाद भी तमाम छात्र छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए हैं। प्रवेश लेने के लिए लगातार बागला महाविद्यालय में आकर गुहार लगा रहे हैं। अब महाविद्यालय प्रशासन की ओर से राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय में हर संकाय में दस दस सीटों को बढ़वाने के लिए जल्द ही पत्राचार किया जाएगा। बताते चले कि छात्रों के हित को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रत्येक संकाय में सीटों को बढ़ा सकता है। वर्जन महाविद्यालय में प्रवेश को लेकर मारामारी है। विभिन्न संकायों में कुछ सीटों को बढ़वाने के लिए विश्वविद्यालय से जल्द ही पत्राचार किया जाएगा। प्रोफेसर डा. महावीर छोंकर, प्राचार्य, बागला डिग्री कालेज। संकाय प्राप्त आवेदन निर्धारित सीटें सीटों की स्थिति बीए 900 729 171 बीएससी 424 320 शून्य बीसीए 150 60 शून्य बीबीए 135 60 शून्य