Hathras News: 4500 आलू किसानों ने अनुदान के लिए किया आवेदन
Hathras News: कोल्ड स्टोरेज भंडारण प्रभार योजना के तहत मिलता है 20 हजार का अनुदानकोल्ड स्टोरेज भंडारण प्रभार योजना के तहत मिलता है 20 हजार का अनुदान - इस वर्ष अभी त

Hathras News: हाथरस, संवाददाता। जिले के 4500 किसानों ने कोल्ड स्टोरेज भंडारण प्रभार योजना के तहत आवेदन किया है। इस योजना के तहत अब तक करीब 500 किसानों को लाभ मिल चुका है। इस योजना के किसानों को 20 हजार रूपए का अनुदान दिया जाता है। रबी के सीजन में किसान प्रमुख रूप से आलू की फसल का उत्पादन करते हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जिले में करीब 52.2 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की फसल की पैदावार की गई थी। फसल के समय इस वर्ष आलू का भाव कम था। किसानों ने अच्छे भाव की आस में अपना आलू शीतगृहों में भंडारित किया था।
शीतगृह खुलने के बाद भी किसानों को आलू का अच्छा भाव नहीं मिल सका। इससे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मंदी की मार झेल रहे किसनों को राहत देने के लिए कोल्ड स्टोरेज भंडारण प्रभार योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को उद्यान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आमद पर्ची, गेट पास आदि दस्तावेजों आवश्यक है।

