Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsHathras City Railway Station Enhancements Direct Dialogue with Passengers
हाथरस सिटी स्टेशन का दो नम्बर प्लेट फार्म पर लगेगा पत्थर

हाथरस सिटी स्टेशन का दो नम्बर प्लेट फार्म पर लगेगा पत्थर

संक्षेप: Hathras News - फोटो 29 अमृत संवाद के दाौराने रेलवे अधिकारियों को समस्याएं बताते सामाजिक पदाधिकारीहाथरस सिटी स्टेशन का दो प्लेट फार्म पर लगेगाहाथरस सिटी स्टेशन का दो

Fri, 17 Oct 2025 12:55 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस, संवाददाता। रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय के निर्देश पर इज्जतनगर मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर अमृत संवाद‘‘ के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह रेलवे अधिकारियों एवं आम जनता के बीच सीधे संवाद हुआ। यात्रियों की प्रतिक्रिया एवं सुझावों को सुना जाए। संगोष्ठी में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार ने आम जनता के बीच सीधा संवाद द्वारा वार्तालाप की। उन्होंने ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर होने वाले निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। प्रवेश द्वार के गेटो में सुधार कर प्रकाश व्यवस्था के नयें सेट लगाकर स्टेशन के अग्रभाग में प्रकाश को और अधिक सुदृढ़ कर दिया गया है।

आधुनिक शौचालय एवं प्रतीक्षालय कक्ष को यात्रियों के आधुनिक सुख सुविधा के निमित्त बनाकर चालू कर दिया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफॉर्मो व बुकिंग हाल में बेहतर साइनेज लाईटे व पंखे तथा मिनी शेल्टर लगाये गये है। आगे उन्होंने बताया कि शीतकाल के लिए यात्रियों की जो सुविधा मिलनी चाहिए एवं आर ओ वाटर प्लांट की व्यवस्था जल्द कर दी जाएगी। पार्सल सेवा के लिए डिमांड मिलने पर सेवा फिर से चालू की जाएगी। इसके पूर्व उन्होंने स्टेशन परिसर पर स्थित काका हाथरस पार्क को और विकसित करने का निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक पैनल कक्ष,आधुनिक प्रतीक्षालय कक्ष एवं आधुनिक शौचालय का गहन निरीक्षण किया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर उचित पार्किंग के स्थान के साथ-साथ ग्रिल फेसिंग एवं पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्लेटफार्म पर सामान्य यात्रियों के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्लेटफार्म संख्या दो पर टेक्सटाइल पत्थर लगाने का कार्य किया जाएगा। संगोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले आम जनता ने हाथरस सिटी स्टेशन से दोपहर में और गाड़ियों का संचालन किया जाए। आरओ वॉटर प्लांट लगाया। दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराया जाए। स्टेशन के आसपास समपार फाटकों पर ऊपरिगामी पुल बनाया जाए। स्टेशन पर सामान्य यात्रियों एवं दिव्यांगजनों के लिए शौचालय एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाए। मैंडू स्टेशन से हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का कनेक्टिविटी कर दिया जा तो यहां की यात्रियों के लिए सुविधा और बेहतर हो जाएगी। इस दौरान आये हुए आगुन्तकों ने हाथरस सिटी स्टेशन पर यात्रियों के निमित्त प्रदान की जा रही सुख-सुविधायें जैसे-पीने का पानी, आधुनिक प्रसाधन, आधुनिक प्रतीक्षालय कक्ष एवं स्वच्छता पर अपना संतोष व्यक्त किया।